एक्सप्लोरर

'हम ऐसी कड़ी कार्रवाई करेंगे कि याद रखेंगे...' माता प्रसाद पांडेय के सवाल के जवाब में भड़क गए ब्रजेश पाठक!

UP Assembly Session 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त होने के बाद Mata Prasad Pandey ने Brajesh Pathak और Arvind Sharma से सवाल किए.

UP Assembly Election 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त होने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता और इटवा से विधायक माता प्रसाद पांडेय ने राज्य के डिप्टी सीएम, स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक और उर्जा मंत्री अरविंद शर्मा से सवाल किया. इस दौरान ब्रजेश पाठक ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी तक दे डाली.

माता प्रसाद पांडेय ने बतौर नेता प्रतिपक्ष अपना पहला सवाल किया. उन्होंने पूछा कि जब आप मेडिकल कॉलेज बना रहे थे तब उसमें प्रावधान था कि आप 500,1000 बेड का अस्पताल अलग बनाएंगे. लेकिन ऐसा न कर के आपने उसे जिला अस्पताल से संबद्ध कर दिया. उसी को आधार बना कर आपने मेडिकल कॉलेज बना दिया. अब जो जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध कर दिया तो क्या यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वहां निःशुल्क दवाएं मिलेंगी. निःशुल्क सेवाएं मिलेंगी क्योंकि ऐसा हो नहीं रहा है.

माता प्रसाद पांडेय के सवाल पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह नेता प्रतिपक्ष का पहला सवाल है. हम इसका पूरा सम्मान करते हैं. जिन जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित किया गया है, चिकित्सा शिक्षा विभाग में स्थानांतरित किया गया है सभी में पूर्व की भांति सेवाएं निःशुल्क जारी है. इसके बाद पाठक ने कहा कि अगर आपके पास इसकी शिकायत है कि जो सुविधा पहले निःशुल्क थी और अब उसके पैसे लिए जा रहे हैं तो आप लिखिए हम उनके खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई करेंगे कि वो याद रखेंगे.

उर्जा मंत्री से क्या पूछा?
इसके बाद माता प्रसाद पांडेय ने उर्जा विभाग के भी मंत्री से सवाल किया. उन्होंने पूछा कि मैं आपसे जानना चाहता हूं कि आज से कुछ दिन पहले आप बिजली प्रचुर मात्रा में दे रहे थे क्या कारण है कि आपको कटौती करने का निर्णय लेना पड़ा. क्या उत्पादन कम हो गया या क्षमता से कम बिजली केंद्र से मिली. इस पर उर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि 2021 22 में जो बिजली मिलती थी 31 प्रतिशत का घाटा था. इतने बड़े लॉस के साथ किसी तंत्र सिस्टम को चलाना बड़ा मुश्किल होता है. हर यूनिट पर बिजली विभाग को घाटा होता है. हमको तो ये विरासत में मिला है. 1 लाख करोड़ रुपये के घाटे में बिजली विभाग चल रहा है. हम लोग प्रयास कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा बिजली दे सकें. 

इस पर माता प्रसाद पांडेय ने दोबारा कहा कि मैंने जो पूछा उसका कारण बता नहीं रहे हैं आप. फिर अरविंद ने कहा कि बिजली की कमी नहीं है लेकिन आपके जमाने से विरासत में मिली व्यवस्था का भुगतान हम कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से पहले सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget