एक्सप्लोरर

किस हीरोइन ने अपनी शादी में पहना सबसे मंहगा लहंगा, पहले नंबर पर कौन है ऐश्वर्या-करीना या प्रियंका-दीपिका?

बॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्रियों की लोग पहनावे से लेकर खान-पान तक कॉपी करते हैं। जब किसी अभिनेत्री की शादी होती है, तो लोगों के दिल में एक अलग सा इश्क का समंदर उठने लगता है। जब बॉलीवुड अभिनेत्रियां दुल्हन के रूप में सामने आती है, तो लोगों के मन में उनकी एक अलग ही छाप रह जाती है। आज हम आपको बॉलीवुड अभिनेत्रियों द्वारा पहने गए लहंगों की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

बॉलीवुड ऐक्ट्रेसेस अपने स्टाइल स्टेटमेंट को बनाए रखने के लिए कई लाखों में खर्चा करती हैं और जब बात आए शादी का जोड़ा सिलेक्ट करने की तब तो इन हसीनाओं ने ऐसा बजट चुना कि इतने में तो आम इंसान कोई बंगला तक खरीद ले।

किस हीरोइन ने अपनी शादी में पहना सबसे मंहगा लहंगा, पहले नंबर पर कौन है ऐश्वर्या-करीना या प्रियंका-दीपिका?

ऐश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा उन ऐक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं जिनकी शादी ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी थी। सिर्फ शादी ही क्या इनके तो शादी के जोड़े तक सुर्खियों का हिस्सा बने थे। वैसे इनके अलावा भी और कई ऐक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने शादी का लहंगा खरीदने के लिए लाखों रुपये खर्च किए।

ईशा देओल

किस हीरोइन ने अपनी शादी में पहना सबसे मंहगा लहंगा, पहले नंबर पर कौन है ऐश्वर्या-करीना या प्रियंका-दीपिका?

ईशा देओल यानी धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लाडली की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई थी। इस विवाह को और भी खास बनाने की खातिर ईशा के लिए फेमस फैशन डिजाइनर और स्टाइलिस्ट नीता लुल्ला ने वेडिंग ड्रेस तैयार की थी। सिंदूरी लाल लहंगे पर ओवरऑल गोल्डन बूटी वर्क किया गया था। ब्लाउज पर और भी ज्यादा बारीक और हेवी वर्क किया गया था जो ब्राइडल लुक को परफेक्ट बना रहा था। ईशा की शादी की इस साड़ी की कीमत करीब 3 लाख रुपये थी।

बिपाशा बसु

किस हीरोइन ने अपनी शादी में पहना सबसे मंहगा लहंगा, पहले नंबर पर कौन है ऐश्वर्या-करीना या प्रियंका-दीपिका?

बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से साल 2016 में शादी की थी। बिपाशा का ओवरऑल लुक भले ही बंगाली फील दे रहा था। ऐक्ट्रेस के लाल जोड़े को डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। रेड कलर के लहंगे पर गोल्डन थ्रेड और सीक्वंस वर्क किया गया था। इस लहंगे की कीमत 4 लाख रुपये बताई जाती है।

उर्मिला मातोंडकर

किस हीरोइन ने अपनी शादी में पहना सबसे मंहगा लहंगा, पहले नंबर पर कौन है ऐश्वर्या-करीना या प्रियंका-दीपिका?

उर्मिला मातोंडकर की शादी की खबर आई तो सभी हैरान रह गए। किसी को इसकी भनक तक नहीं थी। ऐक्ट्रेस ने अपने इस स्पेशल डे के लहंगे के लिए ट्रडिशनल रेड कलर को चुना था। बात करें कॉस्ट की तो इस लहंगे की कीमत 4.50 लाख रुपये बताई जाती है।

दीपिका पादुकोण

किस हीरोइन ने अपनी शादी में पहना सबसे मंहगा लहंगा, पहले नंबर पर कौन है ऐश्वर्या-करीना या प्रियंका-दीपिका?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तस्वीरों के लिए फैन्स तरस गए थे। सब्यसाची ने इस ऐक्ट्रेस के लिए खासतौर पर लहंगे को डिजाइन किया था। इसको यूनीक टच देने के लिए भी लहंगे पर कई तरह की खास एम्ब्रॉइडरी की गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका ने अपने परफेक्ट शादी के जोड़े के लिए करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे।

प्रियंका चोपड़ा

किस हीरोइन ने अपनी शादी में पहना सबसे मंहगा लहंगा, पहले नंबर पर कौन है ऐश्वर्या-करीना या प्रियंका-दीपिका?

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने जब विदेशी बाबू निक जोनस से शादी की तो तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। ऐक्ट्रेस के लाल जोड़े को सब्यसाची ने डिजाइन किया था। लहंगे पर कॉन्ट्रास्ट इफेक्ट देने की जगह उसे पूरी तरह से लाल रखा गया था। लहंगे पर ओवरऑल सीक्वंस और क्रिस्टल वर्क था जो उसमें ब्लिंग एलिमेंट ऐड कर रहा था। इस जोड़े की कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जाती है।

अनुष्का शर्मा

किस हीरोइन ने अपनी शादी में पहना सबसे मंहगा लहंगा, पहले नंबर पर कौन है ऐश्वर्या-करीना या प्रियंका-दीपिका?

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को लास्ट मोमेंट तक सीक्रेट ही रखा गया। अनुष्का का शादी का जोड़ा काफी खास था। उन्होंने टिपिकल रेड कलर की जगह लाइट पिंक कलर चुना था, जिस पर थ्रेड से फ्लोरल और बूटियों की एम्ब्रॉइडरी की गई थी। इस खास लहंगे को सब्यसाची ने डिजाइन किया था। रिपोर्ट्स में इस लहंगे की कॉस्ट करीब 25 से 30 लाख रुपये बताई गई थी।

करीना कपूर

किस हीरोइन ने अपनी शादी में पहना सबसे मंहगा लहंगा, पहले नंबर पर कौन है ऐश्वर्या-करीना या प्रियंका-दीपिका?

करीना कपूर को शादी पर खास लुक देने के लिए मनीष मल्होत्रा ने स्पेशल लहंगा तैयार किया था। निकाह के समय तो बेबो ने सास शर्मिला टैगोर की शादी की ड्रेस पहनी थी, लेकिन रिसेप्शन में उन्होंने मनीष की डिजाइन की हुई आउटफिट पहनी। मरून और बरगंडी मिक्स इस लहंगे पर ओवरऑल सीक्वंस वर्क कर पोल्का डॉट्स बनाई गई थीं। इसके साथ ही बॉर्डर और ब्लाउज़ पर सीक्वंस, क्रिस्टल और सिल्वर थ्रेड वर्क किया गया था जो उसे रिच लुक दे रहा था। करीना के इस खास लहंगे की कीमत करीब 50 लाख रुपये थी।

शिल्पा शेट्टी

किस हीरोइन ने अपनी शादी में पहना सबसे मंहगा लहंगा, पहले नंबर पर कौन है ऐश्वर्या-करीना या प्रियंका-दीपिका?

शिल्पा शेट्टी ने बिजनसमैन राज कुंद्रा के साथ बड़ी ही धूम-धाम से शादी की थी। लहंगे की जगह शिल्पा ने लाल साड़ी चुनी थी, जिस पर गोल्डन वर्क किया गया था। इतना ही नहीं साड़ी में Swarovski क्रिस्टल भी लगाए गए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो शिल्पा ने अपनी ड्रीम वेडिंग पर इस ट्रडिशनल ड्रेस को पहनने के लिए 50 लाख रुपये खर्च किए थे।

सोनम कपूर

किस हीरोइन ने अपनी शादी में पहना सबसे मंहगा लहंगा, पहले नंबर पर कौन है ऐश्वर्या-करीना या प्रियंका-दीपिका?

सोनम कपूर ऐक्ट्रेस ने ज्यादा भरी हुई एम्ब्रॉइडरी और सीक्वंस वर्क को अवॉइड किया था। उनके लाल लहंगे पर गोल्डन स्टार और कमल के फूल बनाए गए थे। सोनम का ये लहंगा अनुराधा वकील ने डिजाइन किया था। वैसे यह लहंगा दिखने में भले ही सिंपल लगे लेकिन इसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये थी।

ऐश्वर्या राय

किस हीरोइन ने अपनी शादी में पहना सबसे मंहगा लहंगा, पहले नंबर पर कौन है ऐश्वर्या-करीना या प्रियंका-दीपिका?

इस ब्यूटी को बीट कर पाना मुश्किल है फिर चाहे बात खूबसूरती की हो या फिर शादी की महंगी ड्रेस की। ऐश्वर्या राय ने शादी के दिन गोल्डन येलो कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। कहा जाता है कि इसमें सोने के धागों का भी इस्तेमाल किया गया था। साथ ही साड़ी में Swarovski क्रिस्टल भी लगाए गए थे। बात करें प्राइस की तो ऐश्वर्या राय की इस स्पेशली डिजाइन साड़ी की कीमत करीब 75 लाख रुपये थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में विवादित किताब पर सख्ती, सभी स्कूलों और कोचिंग सेंटरों में पुस्तकों की समीक्षा के आदेश
जम्मू-कश्मीर में विवादित किताब पर सख्ती, सभी स्कूलों और कोचिंग सेंटरों में पुस्तकों की समीक्षा के आदेश
'और भी तरीके हो सकते हैं...' वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति पर भड़के अखिलेश के मुस्लिम सांसद
'और भी तरीके हो सकते हैं...' वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति पर भड़के अखिलेश के मुस्लिम सांसद
महोबा में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला: 10-10 हजार के दो इनामी आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
महोबा में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला: 10-10 हजार के दो इनामी आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget