एक्सप्लोरर

बिग-बी पर लगा चोरी का इल्जाम, हिमा दास को बधाई देते वक्त कर बैठे ये भूल

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने हिमा दास को बधाई देने के लिए असम पुलिस की क्रिएटिव फोटो का इस्तेमाल किया, लेकिन इससे लिए वे असम पुलिस को क्रेडिट देना भूल गए।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने 'गोल्डन गर्ल' हिमा दास को असम पुलिस की स्टाइल में बधाई दी है। हालांकि, बिग बी यहां असम पुलिस को क्रेडिट देना भूल गए। दरअसल, बात कुछ ऐसी है कि 20 दिनो के अंदर 5 गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली एथलीट हिमा दास को असम पुलिस ने एक क्रिएटिव फोटो शेयर कर बधाई दी थी। उसी फोटो को बिग-बी ने कॉपी कर हिमा को बधाई दी है।

हिमा को बधाई देते हुए बिग बी ने लिखा, 'हिमा दास....भारत का गौरव .. चंद्रमा और उससे भी परे... वास्तव में, अद्भुत ।' बिग बी के इस ट्वीट को लगभग 3.2 K बार री-ट्वीट किया जा चुका है, जबकि 40.3 K से अधिक बार इसे  लाइक्स भी मिल चुके हैं।

इससे पहले असम पुलिस ने भी ट्वीट कर हिमा दास को बधाई देते हुए लिखा कि आपकी सफलता हमें चांद पर होने का एहसास करती है...सच!' असम पुलिस ने इस ट्वीट में हिमा की जिस क्रिएटिवी फोटो का इस्तेमाल किया था। उसकी फोटो के साथ बिग बी ने ट्वीट किया। जिसके बाद लोग ये कहते दिखे कि बिग बी क्रेडिट देना भूल गए।

वहीं, असम के सीनियर पुलिस ऑफिसर हरमीत सिंह ने हिमा की इस सफलता पर कहा, 'हम वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहे हैं। जैसा कि हमने हिमा दास के लिए अपने बधाई ट्वीट में कहा था कि हम चांद पर होने का एहसास कर रहे हैं। हमारी इस छोटे से क्रिएटिव प्रयास को बॉलीवुड के शहनशाह अमिताभ बच्चन ने भी नोटिस किया और हमारी बधाई फोटो का इस्तेमाल किया।'

वहीं, मेगा स्टार द्वारा 'क्रडिट' बिना दिए असम पुलिस द्वारा पोस्ट की गई हिमा दास की क्रिएटीव फोटो के इस्तेमाल पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सिंह ने कहा, 'शायद उनकी टीम के किसी व्यक्ति ने इस क्रिएटिविटी को देखा होगा और इस बारे में उन्हें नहीं बताया हो। जैसा ही इंटरनेट पर हर क्रिएटिव चीज वायरल हो जाती है। मुझे लगता है कि इसी बहाने वे हमारी ट्विटर पर उपस्थिति के बारे में भी जान जाएंगे।'

इस सब के बीच यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या सीनियर बच्चन असम पुलिस की इस क्रिएटिवी का क्रेडिट उन्हें देते हैं या नहीं। जिसका इस्तेमाल उनकी टीम ने हिमा दास को बधाई देने के लिए किया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget