एक्सप्लोरर

कलाकार और किस्से: टेलिफोन ऑपरेटर का काम करने वाले गुरु दत्त कैसे बने मशहूर एक्टर-डायरेक्टर?

प्रभात फिल्म कम्पनी में गुरु दत्त को नौकरी मिल गई। यहां पर गुरु दत्त बतौर डांस डायरेक्टर काम कर रहें थे और असिस्टेंट डायरेक्टर भी।

वसंत कुमार शिवशंकर पादुकोण यानि की गुरु दत्त। इनके पिता हेडमास्टर थे और बाद में बैंक में काम करने लगे और मां शुरुआती दौर में सिर्फ घर संभालती थी और बाद में टीचर बन गई। गुरु दत्त का बचपन कोलकाता में बीता। गुरु दत्त ने कोलकाता में पढ़ाई लिखाई की और यही वजह थी की उन्होंने अपने नाम के पीछे पादुकोण से दत्त कर लिया था, क्योकि दत्त बंगाली सर नेम है। गुरुदत्त बहुत अच्छे छात्र थे पर पैसों की कमी की वजह से उन्होने उदय शंकर का ग्रुप ज्वाइन किया। उस दौर में उदय शंकर बहुत मशहूर डांसर थे। ये ही वजह रही की गुरु दत्त ने फिल्मों में बतौर डांस डायरेक्टर से शुरुआत की थी।

कलाकार और किस्से: टेलिफोन ऑपरेटर का काम करने वाले गुरु दत्त कैसे बने मशहूर एक्टर-डायरेक्टर?

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कोलकाता में गुरु दत्त ने बतौर टेलिफोन ऑपरेटर काम किया था और फिर साल 1944 में मुंबई आ गए। उस ज़माने में मुंबई के नजदीकी शहर पुणे में ज्यादा फिल्में बनाई जाती थी। वहीं की प्रभात फिल्म कम्पनी में गुरु दत्त को नौकरी मिल गई। यहां पर गुरु दत्त बतौर डांस डायरेक्टर काम कर रहे थे और असिस्टेंट डायरेक्टर भी। एक्टिंग से गुरु दत्त का नाता अभी इतना गहरा नही था पर ये दौर काफी मुश्किलों भरा था। प्रभात फिल्म कम्पनी में गुरु दत्त का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ और ये फिर बेरोज़गार हो गए। ये वक्त इतना कठिन था कि ऐसा माना जाता है की इसी दौर में गुरु दत्त ने अपनी आप बीती लिखी जिसका नाम रखा गया ‘कशमकश’ जो बाद में फिल्म ‘प्यासा’ के रुप में नजर आई।

कलाकार और किस्से: टेलिफोन ऑपरेटर का काम करने वाले गुरु दत्त कैसे बने मशहूर एक्टर-डायरेक्टर?

ये वो वक्त भी था जब गुरु दत्त की जिंदगी में उनका पक्का दोस्त आया और ये दोस्त आगे जा कर बना लीजेंडरी देवानंद। इन दोनों ने एक दूसरे से बहुत ही अनोखा वादा किया था। अगर देवानंद प्रोड्यूसर बनेंगे तो वो ज़रुर गुरु दत्त को एक फिल्म डायरेक्ट करने के लिए देंगे और गुरु दत्त कभी डायरेक्टर बने तो ज़रुर देवानंद को अपनी फिल्मों में लेगे। जैसे ही देव साहब ने फिल्म ‘बाज़ी’ प्रोड्यूस की तो उसमें गुरु दत्त को बतौर डायरेक्टर लिया और जब गरु दत्त प्रोड्यूसर बने तब देवानंद को फिल्म तो ज़रुर दी पर उस फिल्म को डायरेक्ट नही कर पाएं। उस फिल्म के डायरेक्टर थे राज खोसला। तो इस तरह गुरु दत्त अपना वादा पूरा नही कर पाए और उस फिल्म का नाम है ‘सी.आई.डी’।

कलाकार और किस्से: टेलिफोन ऑपरेटर का काम करने वाले गुरु दत्त कैसे बने मशहूर एक्टर-डायरेक्टर?

गुरु दत्त साहब की एक के बाद एक फिल्म हिट होती जा रही थी। चाहे वो आर-पार हो या मिस्टर एंड मिसेज़ 55 हो, सी.आई.डी या फिर प्यासा। साल 1957 तक गुरु दत्त ने अपना एक अलग मुकाम बना लिया था और फिल्म इंडस्ट्री में भी सबने ये मान लिया था कि ये एकदम अलग हुनर है और गुरु दत्त इस बात से बेखबर थे कि वो एक ऐसी फिल्म बनाने वाले हैं, जिसके बाद वो डायरेक्शन से संन्यास ले लेंगे और इस फिल्म का नाम था ‘कागज़ के फूल’।

कलाकार और किस्से: टेलिफोन ऑपरेटर का काम करने वाले गुरु दत्त कैसे बने मशहूर एक्टर-डायरेक्टर?

ये किस्से बहुत मशहूर हैं कि, सबने गुरु दत्त को समझाया था कि फिल्म ‘कागज़ के फूल’ ना बनाए ये फिल्म नहीं चलेगी और तब गुरु दत्त ने कहा था कि मैं ये फिल्म अपने लिए बना रहा हूं और ऐसा ही हुआ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। इस फिल्म की असफलता के बाद गुरु दत्त संभल नही पाए और फिल्मों से डायरेक्शन पूरी तरह से छोड़ दी। वो और बात अलग है की आगे जा कर ये फिल्म एक क्लासिक माने जाने लगी। ऐसा भी माना जाता है की ये फिल्म भी गुरु दत्त की जिंदगी पर ही बेस्ड थी। जहां पर एक डायरेक्टर एक नई हिरोइन की मोहब्बत में पड़ जाता है। कुछ लोग तो इसमें गुरु दत्त को निजी जीवन को भी ढूंढने की कोशिश करते है। क्योकि गुरु दत्त और वहीदा रहमान का रिशता भी बहुत मशहूर रहा। वहीदा रहमान को ब्रेक भी इन्होने ही दिया था और इन दोनों की प्रेम की खबरे सुर्खियों में भी रही।

कलाकार और किस्से: टेलिफोन ऑपरेटर का काम करने वाले गुरु दत्त कैसे बने मशहूर एक्टर-डायरेक्टर?

फिल्म ‘कागज़ के फूल’ के साथ वक्त ने एक ऐसा सितम किया की गुरु दत्त ने डायरेक्शन छोड़ दी और बहुत जल्द फिल्म ‘चौदहवीं का चाँद’ बनाई गई। जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही। जिसके बाद गुरु दत्त ने कहा था, जिंदगी में दो ही चीज़े होती है या तो आप सफल होते है या फिर असफल। डायरेक्शन छोड़ने के बाद इन्होने फिल्म ‘साहिब बीबी और गुलाम’ बनाई। गुरु दत्त ने ना सिर्फ अच्छी फिल्में ही नही बनाई बल्कि बहुत अच्छा संगीत भी हमारे सामने रखा। फिल्म ‘प्यासा’ के लिए ये बात मशहूर है कि गुरु दत्त चाहते थे कि इसमें दिलीप कुमार, नरगिस और मधुबाला काम करें। फिर बहुत सोचने के बाद वो इस फैसले पर आए की दिलीप कुमार के सामने गुरु दत्त की नहीं चलेगी। इस लिए ये रोल खुद गुरु दत्त ने निभाया। मधुबाला और नरगिस दोनों ही गुलाबो का किरदार निभाना चाहती थीं, जिसके बाद उस किरदार को वहीदा रहमान ने निभाया और ये ही वजह रही कि फिल्म ‘प्यासा’ में दिलीप कुमार, मधुबाला और नरगिस बहार हुए। गुरु दत्त, माला सिन्हा और वहीदा रहमान ने इतिहास रच दिया।

कलाकार और किस्से: टेलिफोन ऑपरेटर का काम करने वाले गुरु दत्त कैसे बने मशहूर एक्टर-डायरेक्टर?

अगर हम गुरु दत्त के निजी जीवन पर रुख करें तो हमें पता चलता है कि गुरु दत्त एक बहुत ही अच्छे कलाकार थे और उनकी लव मैरिज हुई थी। उस ज़माने की मशहूर सिंगर गीता दत्त के साथ और इनके तीन बच्चे हुए। तकरीबन हर फिल्म में गुरु दत्त गीता दत्त की अवाज़ का इस्तेमाल करते और गीता जी भी एक बहुत ही अनोखी अवाज़ की मलिका रही। उनका हर एक गाना सुपरहिट रहा। पर इन दोनों की शादी में तुफान आने लगा। गीता दत्त वहीदा रहमान और गुरु दत्त के बीच के संबंधो को लकेर बहुत परेशान थी और ये ही वजह रही की वो इस से अलग हो गई और इन सब परेशानीओं में गुरु दत्त ने शराब का सहारा लिया और शराब ने उनकी हालत बहुत खराब कर दी थी।

कलाकार और किस्से: टेलिफोन ऑपरेटर का काम करने वाले गुरु दत्त कैसे बने मशहूर एक्टर-डायरेक्टर?

भारतीय सिनेमा में गुरु दत्त एक ऐसे डायरेक्टर जिन्होने वक्त से आगे की फिल्में बनाई। वो अपने ही वक्त में बहुत मायूस हुए और ऐसा माना जाता है की शराब और नींद की गोलीयों को ज्यादा लेने से उनकी मौत हो गई। जब गुरु दत्त ये दूनिया छोड़ कर चले गए बहुत ही तनाव भरी थी। ऐसा माना जाता है की गुरु दत्त इंतजार कर रहे थे की गीता दत्त उनसे मिलने जरुर आएगी और साथ में बच्चो को भी लाएगी पर गीता जी नहीं आई। गुरु दत्त की मौत ने फिल्म इंडस्ट्री को हिला दिया। उनके चाहने वालो ने इस बात पर विश्वास ही नही किया की इतना यंग डायरेक्ट कैसे इस दूनिया से जा सकता है। आज तक गुरु दत्त की जीवन का रहस्य लोगो के मन में अलग-अलग सवाल उठाता रहता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget