एक्सप्लोरर

गोंडा: खंड विकास अधिकारी का वीडियो वायरल, ग्राम पंचायत अधिकारियों से मांग रहे 15 फीसदी कमीशन

गोंडा में खंड विकास अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वो ग्राम पंचायत अधिकारियों से 15 फीसदी कमीशन मांग रहे हैं.

गोंडा. बभनजोत ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी का वीडियो वायरल हुआ है. दावा है कि इस वीडियो में वो अपने ग्राम पंचायत अधिकारियों को भ्रष्टाचार का काला कारनामा करने का तरीका बता रहे हैं. यह वायरल वीडियो एबीपी गंगा के हाथ लगा है. वीडियो में वो खुलेआम अधिकारी से 15 प्रतिशत कमीशन मांग रहे हैं. साथ ही खराब ईंट कैसे छुपानी है ये भी बता रहे हैं. साथ ही वो अधिकारियों की जांच से बचने का तरीका भी बता रहे हैं. 

दरअसल, खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी ने एक बैठक बुलाई थी. इस बैठक में सभी ग्राम पंचायत अधिकारी व एडीओ पंचायत उपस्थित थे. वीडियो में सुना जा सकता है कि किस तरह से खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी प्रशासक के लिए 15 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे हैं. वहीं खराब ईंटों के प्रयोग के तरीकों को भी इसी वीडियो में बखूबी समझाया गया है. 

खंड विकास अधिकारी की बैठक के बाद ग्राम पंचायत अधिकारियों ने कार्यालय में ही बैठकर इस संबंध में वार्ता की और एक राय होकर इस 15 फीसदी कमीशन देने से इंकार कर दिया. इस मीटिंग में भी ग्राम पंचायत अधिकारियों ने अधिकारियों को दिए जाने वाले कमीशन पर खुलकर चर्चा की.

क्या बोले अधिकारी?
इस पूरे प्रकरण पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ये मामला अत्यंत गंभीर किस्म का है. इसकी जांच ती जाएगी. जो भी इसमें शामिल होगा उसके विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

UP Panchayat President Voting: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनावों की अधिसूचना जारी, तीन जुलाई को वोटिंग

बड़ी टूट की कगार पर बहुजन समाज पार्टी, मायावती को अखिलेश यादव फिर देंगे झटका

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget