एक्सप्लोरर

'सरकार के विरोधियों को चुन-चुन कर टारगेट किया जा रहा', खुद पर हुए हमले पर बोले राकेश टिकैत

UP News: किसान नेता राकेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर में खुद पर हुए हमले को साजिश करार दिया है. किसान नेता ने सरकार से पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Rakesh Tikait Attack: भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर ऐसा बयान दिया था जिसका काफी विरोध भी हुआ था. मुजफ्फरनगर में किसान नेता राकेश टिकैत को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था. इस दौरान भीड़ ने उनके साथ धक्का मुक्की की जिससे उनके सिर की पगड़ी गिर गई थी. पहलगाम हमले को लेकर राकेश टिकैत ने जो बयान दिया था. अब उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी है. इस बाबत किसान नेता ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट किया है.

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो बयान में राकेश टिकैत ने कहा कि आज मुजफ्फरनगर में जो घटना हुई है वह एक षड्यंत्र के तहत हुई है. सरकार के विरोधियों को चुन-चुन कर टारगेट किया जा रहा है. किसान नेता ने कहा कि यदि विरोध पाकिस्तान के खिलाफ था तो उसमें हम भी शामिल थे. किसान नेता सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब सब भारत सरकार के साथ है तो सरकार पाकिस्तान के खिलाफ ठोस कदम उठाए. लेकिन सरकार कदम एक भी नहीं उठा रही है.

राकेश टिकैत कल करेंगे बड़ी बैठक
किसान नेता राकेश टिकैत ने अपने ऊपर हुए हमले को विरोधियों को खत्म करने की साजिश बताया है. हम देशभक्ति का परिचय भी देंगे. कहा कि हमारे चार लाख जो ट्रैक्टर हैं उसमें मिट्टी लेकर चलेंगे सरकार बताएं कहां पानी रोकना है. किसान नेता ने कहा कि हम कल अपने बैनर पर मुजफ्फरनगर में मीटिंग होगी जिसमें हम अपने रोष जताएंगे. उन्होंने दुकानदारों और अन्य सहयोगियों से कल की मीटिंग में भागीदारी निभाने का आव्हान किया है. कल मीटिंग में कई जरूरी फैसले लिए जाने हैं.

पहलगाम हमले में मृतकों को दी श्रद्धांजली
राकेश टिकैत ने अपने बयान के अंत कहा कि, पहलगाम आतंकी हमले में जो लोग शहीद हुए हैं, उन्हें श्रद्धांजली है. साथ ही उनके परिवार के साथ हम लोग खडे़ हैं. साथ ही सरकार पाकिस्तान के खिलाफ ठोस कदम उठाए पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है.

ये भी पढ़ें: PAK से तनाव के बीच भारतीय वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, गंगा एक्सप्रेसवे पर गरजे लड़ाकू विमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रम भर के कैश, अब तक 5 करोड़ से ज्यादा बरामद
प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रम भर के कैश, अब तक 5 करोड़ से ज्यादा बरामद
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget