एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर : 'पगड़ी के सम्मान' में आयोजित महापंचायत में किसानों का सैलाब, राकेश टिकैत हुए बेहोश

Rakesh Tikait Fainted: राकेश टिकैत ने शुक्रवार को कहा था कि उन पर यह हमला पूर्व नियोजित था, कुछ राजनीतिक दल करवा रहे हैं. अगर यह जनता का आक्रोश होता तो इस तरह नियंत्रित नहीं होता.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के किसान-मजदूर सम्मान महापंचायत में किसानों का सैलाब उमड़ पड़ा. यह महापंचायत ‘पगड़ी के सम्मान’ के मुद्दे पर बुलाई गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में किसान और विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए. जनसभा स्थल पर किसानों का जोश देखते ही बन रहा था, लेकिन इसी दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत अचानक बेहोश हो गए. मंच पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तत्काल उन्हें संभाला.

महापंचायत के बाद सभी किसान पैदल मार्च करते हुए टाउन हॉल की ओर रवाना हुए. राकेश टिकैत ने घोषणा की कि अब आगे की कार्रवाई की रूपरेखा टाउन हॉल से ही तय की जाएगी.

बता दें कि शुक्रवार को टाउन हॉल पर ही एक विवादित घटना हुई थी, जहां राकेश टिकैत की पगड़ी उछाल दी गई थी. इस घटना को लेकर उनके कार्यकर्ताओं में भारी रोष है और किसानों ने इसे सम्मान पर हमला बताया है. इसी के विरोध में आज यह विशाल महापंचायत आयोजित की गई. इस दौरान धक्का-मुक्की में टिकैत की पगड़ी गिर गई थी और वह जमीन पर गिरते-गिरते बचे. मौके पर मौजूद पुलिस और भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसी तरह उन्हें सुरक्षित भीड़ से बाहर निकाला था.

न आंदोलन कमजोर होगा, न हम- राकेश टिकैत

राकेश टिकैत ने शुक्रवार को कहा था कि उन पर यह हमला पूर्व नियोजित था, कुछ राजनीतिक दल करवा रहे हैं. अगर यह जनता का आक्रोश होता तो इस तरह नियंत्रित नहीं होता. ये चाहते हैं कि किसान आंदोलन को यहीं से कमजोर कर दिया जाए, लेकिन "न आंदोलन कमजोर होगा, न हम". उन्होंने कहा था कि किसानों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जवाब ट्रैक्टर मार्च से दिया जाएगा. टिकैत ने एलान किया कि वह ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे.

सपा-रालोद नेता रहे मौजूद

किसान-मजदूर सम्मान कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक, विधायक अतुल प्रधान, केराना से सांसद इकरा हसन, रालोद विधायक राजपाल बालियान, और मदन भैया समेत कई प्रमुख नेता एवं सर्व समाज के लोग मंच पर मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ना F-35 और ना Su-57... इन फाइटर जेट्स की सबसे खतरनाक स्पीड, इनमें से भारत के पास कौन सा?
ना F-35 और ना Su-57... इन फाइटर जेट्स की सबसे खतरनाक स्पीड, इनमें से भारत के पास कौन सा?
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
'राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर उठाए सवाल तो भड़के पीयूष गोयल
'राहुल गांधी अपरिपक्व, अर्थव्यवस्था की समझ नहीं', ट्रेड डील पर उठाए सवाल तो भड़के पीयूष गोयल

वीडियोज

Mahashivratri 2026 में Sadhguru के आश्रम में क्या गाने वाले हैं Swaroop Khan?
PM Modi visit to Assam : PM मोदी ने असम को कई सौगात दी..कांग्रेस पर साधा निशाना | Assam News
Mahadangal With Chitra Tripathi: यूपी में 27 का एजेंडा, सनातन ही रहेगा? | Shankracharya
Mahashivratri 2026 Special: Swagat Rathore, वो Singer जिन्हें सुनकर अपने आंसू नहीं रोक पाए Sadhguru
IND vs Pak T20 World Cup: पाकिस्तान को 'पीटेंगे'...कप जीतेंगे! IND-PAK भिड़ंत पर सबसे बड़ी कवरेज

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ना F-35 और ना Su-57... इन फाइटर जेट्स की सबसे खतरनाक स्पीड, इनमें से भारत के पास कौन सा?
ना F-35 और ना Su-57... इन फाइटर जेट्स की सबसे खतरनाक स्पीड, इनमें से भारत के पास कौन सा?
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
'राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर उठाए सवाल तो भड़के पीयूष गोयल
'राहुल गांधी अपरिपक्व, अर्थव्यवस्था की समझ नहीं', ट्रेड डील पर उठाए सवाल तो भड़के पीयूष गोयल
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने बताया सच
पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गाया भारत का राष्ट्रगान तो भड़क गई शहबाज सरकार, चार स्टूडेंट्स को निकाला
PAK की यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गाया भारत का राष्ट्रगान तो भड़क गई शहबाज सरकार, चार स्टूडेंट्स को निकाला
RSV से हर साल 100000 बच्चों की होती है मौत, WHO के हिसाब से जानें कब लगवाएं इसकी वैक्सीन?
RSV से हर साल 100000 बच्चों की होती है मौत, WHO के हिसाब से जानें कब लगवाएं इसकी वैक्सीन?
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
Embed widget