एक्सप्लोरर

Lucknow Zila Panchayat Chunav Results: बीजेपी ने सपा को किया चित, काम कर गई ये रणनीति

लखनऊ में भाजपा की प्रत्याशी आरती रावत ने 14 वोट के साथ अध्यक्षी का चुनाव जीता. जबकि सपा की प्रत्याशी विजय लक्ष्मी को 11 वोट मिले. भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद जश्न का माहौल दिखा.

Lucknow Zila Panchayat President Election Results: जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में भले ही समाजवादी पार्टी का पलड़ा भारी रहा हो लेकिन बात जिला पंचायत अध्यक्ष बनने की आई तो भाजपा ने सपा को चारों खाने चित कर दिया. लखनऊ में भी ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली. लखनऊ में भाजपा की प्रत्याशी आरती रावत ने 14 वोट के साथ अध्यक्षी का चुनाव जीता. जबकि सपा की प्रत्याशी विजय लक्ष्मी को 11 वोट मिले. 

जीत के लिए चाहिए थे 13 वोट 
जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में लखनऊ की 25 सीटों में 10 पर सपा, 3 पर भाजपा, 5 पर बसपा समर्थित और 7 पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे. यहां जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कुल 13 वोट की जरूरत थी. समाजवादी पार्टी को यकीन था की अध्यक्ष उन्हीं की पार्टी का होगा, लेकिन ऐसा हो ना सका. लखनऊ में भाजपा ने निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने वाली आरती रावत को अपनी पार्टी में शामिल कर टिकट दिया. इसके साथ ही निर्दलीयों और अन्य पार्टी के जीते सदस्यों से अपने साथ लाने का सिलसिला शुरू हुआ.

काम कर गई भाजपा का रणनीति 
भाजपा का रणनीति काम कर गई और आरती रावत को 14 वोट मिले. वहीं, समाजवादी पार्टी ने अपने विधायक अम्बरीष सिंह पुष्कर की पत्नी विजय लक्ष्मी को प्रत्याशी बनाया था. सपा को अपने 10 सदस्यों को संभालने के साथ ही 3 और यानी कुल 13 सदस्यों की जरूरत थी. लेकिन, विजयलक्ष्मी को कुल 11 वोट मिले. भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद जश्न का माहौल दिखा. ढोल नगाड़े के बीच उनका स्वागत हुआ. 

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand New CM: बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget