एक्सप्लोरर

बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की हुई बैठक, मिशन-2022 के लिए रोडमैप तैयार

बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेंं 2022 चुनाव के लिए कई अहम प्रस्ताव पास हुए. बैठक में उन कार्यक्रमों पर चर्चा हुई जिनको लेकर पार्टी 2022 चुनाव के लिए अब आगे बढ़ेगी.

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेंं 2022 के लिए रणनीति तैयार कर कई अहम प्रस्ताव पास हुए. बैठक मेंं उन अभियान और कार्यक्रमों पर चर्चा हुई जिनको लेकर पार्टी 2022 के लिए अब आगे बढ़ेगी. बैठक के पहले सत्र मेंं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने योगी सरकार के कामकज की जमकर सराहना की.

सत्रों के दौरान पूरी तरह से 2022 को केंद्र मेंं रखा गया. राजनीतिक प्रस्ताव मेंं तय हुआ कि 2022 सेवा ही संगठन के मूल मंत्र केन्द्र व उप्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के साथ जनता मेंं जायेंगे. बीजेपी सरकार एक ऐसे भारत के निर्माण के संकल्प के साथ सेवारत् है जहां कोई गरीब बेघर ना हों, ना भ्रष्टाचार हो, ना अपराध हो, ना जातिवाद हो, ना संप्रदायवाद हो, ना आतंकवाद हो. इस संकल्प को दोहराते हुए लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय की प्रेरणा लें हम संगठन सेवा के माध्यम से जनसेवा की साधना को सभी कार्यकर्ता मिलकर पूरा करेंगे और आगामी दिनों मेंं आने वाले चुनावों मेंं जनता की सेवा के लिए भारी समर्थन जुटाएगें.

विपक्ष पर खूब बरसे योगी आदित्यनाथ

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मेंं सीएम योगी विपक्ष पर खूब बरसे. उन्होंने कहा कि देश विरोधी नारे लगाने वाले विपक्ष का चेहरा बेनकाब करना होगा. आतंकवादियों के शुभचिंतक विपक्ष की नकारात्‍मकता से बचना होगा. लव जेहाद के खिलाफ हमने कदम उठाया तो विपक्ष को परेशानी हो रही. योगी की कार्यकर्ताओं को नसीहत विपक्ष से रहना होगा सतर्क लोगो को बताना होगा कि ये जो कह रहे हैं उसका मतलब क्‍या है. माफियों की उन प्रवित्ति को हमने खत्म करने का कार्य किया. करीब 1200 करोड़ की संपत्ति हमने जब्त की.

योगी ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण सूची पर हमको ध्यान रखना होगा. हमको पता होना चाहिए कि विरोधी हमसे ज्यादा तेज होगा. एक तो वो हमारा फॉर्म भरने न देगा,दूसरा अपना फेक वोटर तैयार कर देगा. इसको लेकर सतर्क रहना होगा. सीएम योगी ने कहा कि सरकार की उओलब्धियाँ भी गिनाई और विपक्ष पर निशान भी साधा. सीएम ने कहा कि कोरोना काल में बिना भेदभाव सबको बचाने के कार्यक्रम चले. बीजेपी ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम चलाया.

विपक्ष की नकारात्मक भूमिका को समझना होगा- योगी आदित्यनाथ

सीएम ने कहा कि हर कोई, आम आदमी कृतज्ञता रखेगा जिसे वैक्सीन मिलेगी. जिन परिस्थितियों मेंं काम कर रहे एक-एक नागरिक के जीवन व जीविका को बचाना. लेकिन साथ ही विपक्ष की नकारात्मक भूमिका को समझना होगा. विपक्षियों पर हमलावर सीएम ने कहा इस महामारी के दौरान इनमें से एक चेहरा सामने नहीं आया जो जनता के बीच ईमानदारी से काम करे, संकट मेंं मदद के लिए खड़ा हो. वहां सिर्फ सरकार, संगठन, बीजेपी थे. वे लोग पैनिक बना रहे थे, बीमारी की भयावता को बढ़ा चढ़ा कर बता रहे थे. सीएम ने कहा राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर बीजेपी का सिद्धांत रहा दल से बड़ा देश.

सीएम ने कहा लेकिन आज राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर बयान बाजी हो रही.  मतांतरण की आड़ मेंं एजेंसियों और केंद्रों को निशाना बनाने की कुत्सित चेष्टा. मूक बधिर बच्चों को निशाना बनाया जा रहा था. सीएम ने बिना अखिलेश यादव का नाम लिए कहा की यूपी की सुरक्षा एजेंसियों ने जिस तरीके से देश के खिलाफ षड्यंत्र रचने वालों को गिरफ्त मेंं लिया तब एक जिम्मेंदार नेता ने बयान दिया कि हमें शासन और पुलिस पर विश्वास नहीं. इनका वास्तविक चरित्र देखना तो 2012 मेंं इनकी सरकार आने के बाद आतंकियों के मकदमो को वापस लेने की कुत्सित मंशा वास्तविकता दिखाता. सपा के लोग आगरा मेंं पाकिस्तान के समर्थन मेंं नारेबाजी करते हैं तो अनुमान कर सकते देश प्रदेश की सुरक्षा के बारे मेंं इनके पास कैसा ब्लू प्रिंट. इनके लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कोई मायने नहीं रखती. हैम सबको सदैव सचेत रहना होगा. लव जिहाद के खिलाफ हमने सख्त कानून बनाया. आज पीड़ित अपनी बात शासन प्रशासन के सामने रख रहे. हमने उस तरह की घटनाओं का पर्दाफाश कर साबित किया हमारा पक्ष सही थी और है.

आज यूपी की कानून व्यवस्था का लोहा पूरा देश मानता- योगी आदित्यनाथ

सीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत में सभी को शौचालय मिला. 40 लाख को प्रदेश मेंं, 2 करोड़ को देश में आवास दे दिया. सबको विद्युत कनेक्शन, सबको बराबर विद्युत दी. किसी का धर्म, जाती नहीं देखा. 1 करोड़ 38 लाख को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिया. आजादी के बाद जितना शुल्क देकर नहीं मिला उससे अधिक हमने निशुल्क दिया. 2017 के पहले कहा जाता था जहां गड्ढे शुरू होते वो उत्तर प्रदेश. जहां संधया बाद अंधेरा दिखे वो उत्तर प्रदेश कहलाता था. आज यूपी की कानून व्यवस्था का लोहा पूरा देश मानता. इसे देख निवेश की झड़ी लगी

3 लाख करोड़ से अधिक का निवेश होने से डेढ़ करोड़ युवाओं को नौकरी रोजगार दिया गया. यूपी बेरोजगारी रेट मेंं सबसे नीचे. 4 लाख से अधिक सरकारी नौकरी लगी, योग्यता कर आधार पर. कोई भाई, चाचा, भतीजावाद नहीं. सीएम ने कहा कि कौन से फील्ड मेंं काम नहीं हुआ? कृषि क्षेत्र मेंं प्रोक्योरमेंंट, किसानों को मिलने वाली सुविधा का लाभ. किसानों को सिंचाई योजनाओं का लाभ मिला. 70 साल मेंं जितना सिंचाई को लेकर काम नहीं हुआ उससे अधिक हमने 4 साल मेंं किया. इस वर्ष के अंत तक 22 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन की सुविधा करने जा रहे. दिसंबर तक बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के अधिकतर गांव मेंं पाइप से जल पहुंच सके. लेकिन इसके साथ ही दिसंबर 50 हज़ार राजस्व ग्राम मेंं पेयजल स्कीम बनाकर काम शुरू करना.

आज किसान को लागत का डेढ़ गुना मिला- योगी आदित्यनाथ

उन्होंने आगे कहा, साल 2017 तक कुल 2 फीसदी लोगों पास पाइप पेयजल स्कीम थी जो जमने 18 फीसदी तक पहुंचाया. हमारा लक्ष्य इसे पहले चरण मेंं 30 फीसदी तक ले जाने का. MSP 1967 मेंं घोषित हुई लेकिन किसान को मिलता क्या था. आज किसान को लागत का डेढ़ गुना मिला. 1 लाख, 40 हज़ार करोड़ का गन्ना किसान को भुगतान हुआ. करंट सीजन मेंं गन्ना मूल्य का 74 फीसदी भुगतान हो चुका, जरा 2017 के पहले 10 साल का देखिए. 70 साल मेंं 12 सरकारी मेंडिकल कॉलेज. जबकि इन चार वर्ष मेंं 30 नए सरकारी मेंडिकल कॉलेज बन रहे. अयोध्या, काशी, वृंदावन के विकास कार्यों, कुंभ की भी चर्चा की सीएम ने. 1950 मेंं जब यूपी का गठन हुआ तो प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय से अधिक थी. लेकिन 1950 से 2017 आने तक ये एक तिहाई रह गयी. 4 वर्ष मेंं जो प्रयास हुए उसका परिणाम यूपी की प्रति व्यक्ति आये नेशनल एवरेज से थोड़ी ही कम.

सरकार अपनी उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जाएगी- स्वतंत्र देव सिंह

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पार्टी अपनी सरकार की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जाएगी. संगठन की तैयारी के लिए नीचे जाएंगे. 25 सितंबर पंडित दीनदयाल जयंती तक बूथ समितियों का सत्यापन, पन्ना प्रमुख और पन्ना टोली बनाने का लक्ष्य रखा है. प्रियंका के आने पर स्वतंत्र देव ने कहा कि राजनीति इनका व्यापार है. जबकि बीजेपी के लिए राजनीति एक मिशन जो देश के लिए, गरीब के लिए.

बीजेपी जनता के बीच जिन उपलब्धियों को लेकर जाएगी उन पर भी चर्चा हुई. इसमें इज ऑफ डूयिंग की रैकिंग मेंं यूपी के बेहतर प्रदर्शन, आत्मनिर्भर भारत, राम मंदिर निर्माण, एक्सप्रेस-वे निर्माण, कोविड-19 प्रबंधन, हर घर नल-जल, उर्जा के क्षेत्र मेंं सरप्लस पावर वाला स्टेट, शिक्षा सुधार, कौशल विकास एवं प्रवासी मजदूर, रोजगार सृजन, धर्मान्तरण के माध्यम से सांम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ धर्म परिवर्तन विधेयक लान, गरीब कल्याण अन्न योजना से जो राशन पहुंचाया, जनसंख्या नियन्त्रण की निति जारी करने की तैयारी, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की जीत समेंत अन्य बातें शामिल हैं.

यह भी पढ़ें.

AAP सांसद भगवंत मान ने राजनीतिक दलों को लिखा खुला खत, कहा- केंद्र को कृषि कानून वापस लेने के लिए मजबूर करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...', नवदीप रिणवा के सख्त निर्देश
'मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...', नवदीप रिणवा के सख्त निर्देश
अब हर जातिगत विवाद में नहीं लगेगा SC-ST एक्ट, इलाहाबाद HC का अहम फैसला
अब हर जातिगत विवाद में नहीं लगेगा SC-ST एक्ट, इलाहाबाद HC का अहम फैसला
'आपके ऊपर धांधली का दबाव...', मतगणना से पहले BJP MLC ने की अपील
'आपके ऊपर धांधली का दबाव...', मतगणना से पहले BJP MLC ने की अपील
शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, श्रद्धा दुबे के 3 और मददगारों की तलाश
शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, श्रद्धा दुबे के 3 और मददगारों की तलाश

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget