एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगरा दौरा आज, 40 सीटों के लिए पार्टी पदाधिकारियों को देंगे जीत का मंत्र

UP Election 2022: यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज आगरा दौरे पर रहेंगे. आचार संहिता लगने के बाद उनका ये पहला दौरा है.

UP Election 2022: यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) आज आगरा दौरे पर रहेंगे. आचार संहिता लगने के बाद उनका ये पहला दौरा है. जे पी नड्डा आगरा पहुंचकर सबसे पहले शमशाबाद रोड़ स्थित राजेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे. उसके बाद होटल रमाडा में आगरा और अलीगढ़ मंडल की 40 विधानसभा सीटों की संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेंगे. 

राजेश्वर महादेव मंदिर में करेंगे दर्शन

राजेश्वर महादेव मंदिर आगरा का काफी प्राचीन मंदिर है. ये शिवभक्तों की आस्था का एक बड़ा केन्द्र है, हर साल सावन के महीने में यहां बड़ा मेला लगता है. जेपी नड्डा भी यहां पहले भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद वो रमाडा होटल में पहुंचेंगे और दो सत्रों में आगरा-अलीगढ़ की 20-20 विधानसभाओं के पदाधिकारियों से चुनावी तैयारियों की समीक्षा बैठक लेंगे. 

नड्डा के आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह

इधर आगरा में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा के स्वागत की पूरी तैयारी की है. सुबह से ही बीजेपी के कार्यकर्ता राजेश्वर महादेव के मंदिर पहुंच गए. यहां आए कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से वो काफी उत्साहित हैं. COVID प्रोटोकॉल की वजह से बहुत ही कम कार्यकर्ताओं को यहां पहुंचने के लिए कहा गया है. इन कार्यकर्ताओं ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के लिए जब लाल कृष्ण आडवाणी ने रथ यात्रा निकाली थी, तब उन्होंने भी राजेश्वर मंदिर आकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की थी. और अब कई सालों बाद जेपी नड्डा यहां आकर दर्शन करेंगे.

2017 जैसा प्रदर्शन दोहराना चाहती है बीजेपी

बीजेपी एक बार फिर से ब्रज क्षेत्र में 2017 वाला प्रदर्शन दोहराना चाहती हैं इसलिए आगरा के बाद नड्डा बरेली में डोर टू डोर प्रचार में भी हिस्सा लेंगे. 2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 65 में से 57 सीटें जीती थी, इस प्रदर्शन को कायम रखने के लिए पार्टी ने पूरा जोर लगा रखा है. इस बार बीजेपी यहां 65 में से 60 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है. 

ये भी पढ़ें :-

Uttarakhand Election 2022: हरिद्वार में नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां पूरी, जानें उम्मीदवारों को किन नियम और निर्देशों का रखना होगा ध्यान

Uttarakhand Election 2022: बीजेपी में टिकट को लेकर बन चुकी है अंतिम राय, जानिए- कब आएगी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
Embed widget