एक्सप्लोरर

UP Politics: 'अमेठी की जनता ने चटाई थी धूल', केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज

Amethi News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा मैं पिछले आठ सालों से अमेठी में हूं और देख रही हूं, मुझे कहीं भी ऐसा नहीं दिखा कि अमेठी में कोई भी एक व्यक्ति असंस्कारी मुझे मिला हो.

UP News: केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे के दूसरे दिन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा कि जिस तरह से लोकतांत्रिक तरीके से अमेठी की जनता ने धूल चटाई थी, उससे राहुल गांधी को इस बात का अंदेशा हो गया है कि 2024 में उन्हें पुनः पराजय मिलेगी. अमेठी के जगदीशपुर में पीपा पुल का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि यह लोकसभा क्षेत्र राष्ट्र की सत्ता के लिए जाना जाता था जिसके कंधे पर चढ़कर जो गांधी परिवार देश के सर्वोच्च सदन ही नहीं राष्ट्र की सत्ता के शिखर तक पहुंचा, वह यहीं के लोगों को भूल गया.

पत्रकारों द्वारा राहुल गांधी के भारत में लोकतंत्र खत्म होने वाले बयान के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''अमेठी में मिली हार से उनके (राहुल गांधी) लिए आंसू बहाना स्वाभाविक है, आज देश विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था की ताकत बन चुका है उसका सम्मान करने के बजाए गांधी द्वारा अनर्गल बयान देना इस बात को दर्शाता है कि उन्हें इस बात का अंदेशा हो चुका है कि 2024 में पुनः उन्हें पराजय मिलेगी.'' गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी संसदीय क्षेत्र में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पराजित किया था. इसके पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में ईरानी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पराजित हो गयी थीं.

ईरानी ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने यहां (अमेठी) के लोगों के दर्द और पीड़ा को नहीं समझा और क्षेत्र के विकास के संबंध में नहीं सोचा. यहां तक कि गांव में रहने वाले लोगों को सम्मान के लायक भी नहीं समझा जबकि यहां के लोगों के वोट की ताकत से सत्ता के शिखर तक पहुंच गए. केंद्रीय मंत्री ने कहा,''मैं पिछले आठ सालों से अमेठी में हूं और देख रही हूं, मुझे कहीं भी ऐसा नहीं दिखा कि अमेठी में कोई भी एक व्यक्ति असंस्कारी मुझे मिला हो, अमेठी का हर व्यक्ति सभी का सम्मान करता है, सभी का आदर करता है और आज यही कारण है कि मुझे गर्व है अमेठी में मुझे दीदी के रूप में सम्मान मिला है.''

राष्ट्रपति के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने की अभद्र टिप्पणी 

इसके अलावा जगदीशपुर क्षेत्र के गढ़ा गांव में राष्ट्रपति के संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से किये गये संबोधन (अभिभाषण) पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए स्‍मृति ईरानी ने कहा ,‘‘ राष्ट्रपति नारी शक्ति के साथ ही राष्ट्र की प्रतीक हैं, पति की मृत्यु के बाद द्रौपदी मुर्मू का जीवन संघर्षों से भरा रहा, ऐसी राष्ट्रपति महिला उम्मीदवार के खिलाफ कांग्रेस के नेताओं ने अभद्र टिप्पणी की, यह टिप्पणी उनके साथ ही देश के समूचे नारी शक्ति का अपमान था. ’’ ईरानी ने कहा कि हर गांव हर घर से राष्ट्रपति को एक संदेश पत्र जाना चाहिए जिसमें यह लिखा हो कि हम सब आपके साथ हैं और आप का अपमान करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा.

UP Politics: 'बसपा के प्रत्याशी BJP कार्यालय से होते हैं तय', सीतापुर में बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget