एक्सप्लोरर

'मैं चाहता हूं कि CM योगी मुझे छेड़ें...', मुख्यमंत्री के मजाकिया बयानों पर बोले रवि किशन

UP News: बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि अगर वो मेरी बातों पर हंस देते हैं तो यह अच्छी बात है. मुझे तारीफ और निंदा से फर्क नहीं पड़ता. मुझे भगवान शिव ने दूसरों को मुस्कुराहट देने के लिए भेजा है.

बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन की वेबसीरीज 'मामला लीगल है-2' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है, जिसमें वो अधिवक्ता वीडी त्यागी से सीधा जज बनकर फैंस का दिल जीतने वाले हैं. अपनी सीरीज का प्रमोशन करने पहुंचे रवि किशन ने सीएम योगी और उनके बीच के मजाकिया रिश्ते पर बात की. सीएम योगी को भी कई मौकों पर रवि किशन की टांग-खिंचाई करते हुए देखा गया है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी से उनके मजाकिया रिश्ते पर किए सवाल का जवाब देते हुए अभिनेता ने आईएएनएस से कहा कि, अगर मेरी वजह से उनके चेहरे पर मुस्कान आती है तो इससे ज्यादा गर्व की बात मेरे लिए कुछ नहीं है. मैं चाहता हूं कि सीएम योगी मुझे छेड़ें. उन्होंने कहा, सीएम योगी बहुत बड़े राज्य को संभाल रहे हैं और हमेशा राज्य के विकास के बारे में सोचते हैं. ऐसे में अगर वो मेरी बातों पर हंस देते हैं तो यह अच्छी बात है. मुझे तारीफ और निंदा से फर्क नहीं पड़ता. मुझे भगवान शिव ने दूसरों को मुस्कुराहट देने के लिए भेजा है. मैं जिंदगी में आनंद रस बांटने आया हूं."

उन्होंने आगे कहा, "मैं अपनी परेशानियों का बोझ किसी दूसरे पर नहीं डालता हूं. लोगों को आज के रवि किशन को देखकर लगता है कि मेरे पास कितना कुछ है, लेकिन यहां पर पहुंचने के लिए कितना संघर्ष किया है. यह मैं ही जानता हूं. आज जो कुछ हूं वो अपने दर्शकों की वजह से हूं."

हाल ही में गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ ने रवि किशन से चुटकी लेते हुए कहा था कि लोग आपसे (रवि किशन) से छुट्टी चाहते हैं. उन्होंने कहा था, 'अगले चुनाव में उनकी सीट पर कोई महिला दावेदार आ सकती है और लोग उनसे 'छुट्टी' चाहते हैं,' जिससे सभी लोग मुस्कुरा दिए थे.

इससे पहले साल 2021 में रवि किशन ने नवनिर्मित अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक श्मशान घाट को लेकर ऐसी बात कह दी थी कि सीएम योगी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे. उनका बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था. अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक श्मशान का प्रचार करते हुए सांसद ने कहा था, "यहां जलने में आनंद आएगा और डायरेक्ट स्वर्ग जाओगे." यह सुनकर सीएम योगी भी जोर-जोर से हंसने लगे थे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर BJP में बगावत! CM सिटी में सपा प्रत्याशी के विज्ञापन में छपी BJP नेता की फोटो
गोरखपुर BJP में बगावत! CM सिटी में सपा प्रत्याशी के विज्ञापन में छपी BJP नेता की फोटो
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget