एक्सप्लोरर

UP: 'मैंने हमेशा से इसका विरोध किया', यूपी में बुलडोजर की कार्रवाई पर बोले BJP सांसद बृज भूषण शरण सिंह

UP News: यूपी के देवरिया में हुए हत्याकांड पर बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने अधिकारियों को इस घटना का जिम्मेवार बताया है. वहीं उनका कहना है कि वह शुरू से ही बुलडोजर कार्रवाई के विरोधी रहे हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर के फतेहपुर गांव में 2 अक्टूबर को दो परिवार के 6 सदस्यों को 10 बीघे जमीनी विवाद के चलते मौत के घाट उतार दिया था. घटना की जानकारी मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की. इसमें वर्तमान से लेकर पूर्व के अधिकारियों पर गाज गिरी. तो वहीं विपक्ष घटना को लेकर सरकार को लगातार घेरते नजर आ रहा है. ऐसे में जब सीएम योगी के बुलडोजर की बात सामने आई तो सियासत में और तेजी पकड़ ली है. जिसके कारण अब समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन भी यहां पहुंचा और मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग करने लगा.

फिलहाल अब इस मामले में आज बीजेपी के कैसरगंज सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने उत्तर प्रदेश में माफिया और अराजक तत्वों समेत अपराधियों पर हो रही बुलडोजर कार्रवाई का विरोध किया है. दरअसल गोंडा जिले बस्ती होकर गोरखपुर जा रहे सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने यूपी में सीएम योगी के बुलडोजर कार्रवाई का विरोध किया है.

अधिकारियों पर उठाए सवाल

दरअसल बस्ती के पटेल नगर टोल प्लाजा पर जब क्षत्रिय समाज के लोगों की ओर से सांसद बृज भूषण शरण सिंह का स्वागत किया गया तो उस दौरान बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार पर सवाल उठा दिए. इस दौरान सांसद बृज भूषण शरण सिंह अपनी ही सरकार के अधिकारियों को भी कठघरे में खड़ा करने से पीछे नहीं हटे. उन्होंने देवरिया की घटना को अधिकारियों का दाखिल खारिज समेत जमीनी विवाद में लेट लतीफी का परिणाम बताया है.

इतना ही नहीं कैसरगंज सांसद बृज भूषण शरण ने अपने आपको 'बुलडोजर विरोधी' करते हुए कहा कि 'मैंने हमेशा से इसका विरोध किया है, मकान बनाने में बहुत समय लगता है.' वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन की सीबीआई जांच की मांग पर कहा कि यह केस खुला हुआ है, पुलिस की कार्यवाही और जांच सक्षम है. एक बिंदू पर जांच की जा सकती है कि मामले को इतने दिन तक लटकाने के पीछे क्या कारण था.

यह भी पढ़ेंः UP News: तालाब में मछली पकड़ रहे थे मछुआरे, रुपयों से भरा थैला लगा हाथ, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget