एक्सप्लोरर

UP News: 'हमास जैसा आतंकवादी संगठन खड़ा करने की तैयारी', बीजेपी नेता संगीत सोम ने किसके लिए दिया ये बयान

Sangeet Som Statement on Hamas: मेरठ में बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने हमास को समर्थन दिए जाने पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हमास का समर्थन करने वालों को गद्दार बताया है.

UP News: इन दिनों इजरायल और हमास के बीच छिड़ी जंग का असर कई देशों में देखा जा रहा है. हाल ही में हमास ने हजारों की तादाद में इजरायल पर मिसाइल दागने के साथ हई उनके लड़ाकों ने इजरायल में घुसकर नरसंहार किया. जिसके बाद अब इजरायल लगातार गाजा पट्टी पर अपने हमले तेज करते नजर आ रहा है. इस बीच अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हमास के समर्थन में छात्रों ने रैली निकाली, जिसके बाद अब इस मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है.

बीजेपी के फायरब्रांड नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम ने इस मामले में बड़ा बयान देते हुए कहा है कि देश में हमास जैसा आतंकवादी संगठन खड़ा करने की तैयारी चल रही है. जिसके लिए 50 से लेकर 100 रुपये की रसीद काटकर चंदा इकट्ठा किया जा रहा है. उनका कहना है कि इससे बचने के लिए एक विशेष जाति के ठेला और खोमचा लगाने वालों से सामान खरीदने का बहिष्कार करना होगा.

हमास का समर्थन करने वाले गद्दार

इजरायल का समर्थन करने के साथ ही संगीत सोम ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हमास के समर्थन करने वालों को गद्दार बताया. उनका कहना है कि 'यूपी से करोड़ों और देश से अरबों रुपया कहां जा रहा है, इसकी जांच एजेंसियों से करानी चाहिए और ऐसे लोगों का क्षत्रिय समाज के लोगों को मुंह कुचल देना चाहिए'. उनका कहना है कि एएमयू जैसे संस्थानों पर ताला डाल देना चाहिए. उनका कहना है कि यह लोग हमास के अत्याचार पर बोलने से बच रहें हैं और चंद गुंडे देशद्रोही हमास के समर्थन में खड़े हैं.

एएमयू के छात्रों ने किया था हमास का समर्थन

जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता संगीत सोम मेरठ में क्षत्रिय चेतना चिंतन बैठक में पहुंचे थे. इस दौरान संगीत सोम ने इजरायल का खुलकर समर्थन और हमास का विरोध किया. संगीत सोम ने कहा की 'हमास के आतंकवादी अत्याचार कर रहें हैं, बच्चों महिलाओं की हत्या हो रही है. एएमयू और कश्मीर तक चंद गुंडे हमास का समर्थन कर रहें हैं, इसलिए एएमयू पर ताला डाल देना चाहिए. एएमयू जैसी संस्थाएं आतंकवाद का अड्डा बनी हैं यहां आतंकवाद का पाठ पढ़ाया जा रहा है.' बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने खुलकर फिलिस्तीन का समर्थन किया है और हमास के समर्थन में जुलूस निकाला गया. वहीं दूसरी ओर एआईएमआईएम नेता असुद्दीन ओवैसी भी फिलिस्तीन का समर्थन करते नजर आए हैं. 

यह भी पढ़ेंः 
Agra: दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत, बेटी लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget