एक्सप्लोरर

राधा मोहन सिंह का अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- सपा में कुछ ठीक नहीं चल रहा

बीजेपी नेता राधा मोहन सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में हार के बाद अखिलेश अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.

गाजीपुर. यूपी में बीजेपी प्रभारी राधा मोहन सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. बुधवार को गाजीपुर पहुंचे राधा मोहन सिंह ने कहा कि पहले की सरकारों में पंचायत चुनाव में तांडव होता था, लेकिन पहली बार योगी जी की अगुवाई में बिना किसी डर और भय के भारी मात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख की जीत बताता है कि आमजन में बीजेपी के प्रति विश्वास बढ़ा है.

उन्होंने आगे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर हमला करते हुए बोला कि प्रदेश में एक पार्टी के नेता अब अपनी हार का भड़ास अपने जिला अध्यक्षों पर निकाल रहे हैं. ताजा उदाहरण एक साथ 12 जनपदों के जिला अध्यक्षों को पद से हटा देना है. यह जाहिर करता है कि सपा में कुछ ठीक नहीं चल रहा है. अब उनके मुखिया को अपने कार्यकर्ताओं पर ही भरोसा नहीं रह गया है. 

बता दें कि राधा मोहन सिंह गाजीपुर में पहुंचे थे. वो यहां जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पार्टी की भारी जीत के बाद पहुंचे थे. उन्होंने जीते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रमुखों का सम्मान किया. 

गौरतलब है कि गाजीपुर में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बीजेपी के प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है.  कैंडिडेट की जीत हासिल हुई है. इसके साथ ही साथ जनपद के 16 ब्लॉकों में से 11 ब्लॉकों पर भी बीजेपी का कब्जा हुआ है.

ये भी पढ़ें:

आज आधी रात से थम जाएंगे उत्तराखंड रोडवेज बसों के पहिए, जानें वजह

उत्तराखंड: 22 हजार सरकारी पदों पर भर्ती का एलान, 6 महीने में वादा कैसे पूरा होगा सरकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget