एक्सप्लोरर

बिहार-यूपी बॉर्डर पर पशु तस्करी: धनहा गांव में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दारोगा की हालत गंभीर- रिवॉल्वर और फोन लूटे

Kushinagar News: यूपी के कप्तानगंज कोतवाली के एक दारोगा और दो सिपाही भी चोटिल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज बिहार के बगहा जिला अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने हमलावरों की तलाश तेज कर दी है.

बिहार-यूपी बॉर्डर पर पशु तस्करी के खिलाफ सख्ती बढ़ाने वाली पुलिस को करारा झटका लगा है. पश्चिम चंपारण के धनहा थाना क्षेत्र के दहवा गांव में गुरुवार रात करीब 9 बजे संयुक्त पुलिस टीम पर तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया. हमले में धनहा थाने के एसआई प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका सर्विस रिवॉल्वर और मोबाइल फोन छीन लिया गया.

यूपी के कप्तानगंज कोतवाली के एक दारोगा और दो सिपाही भी चोटिल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज बिहार के बगहा जिला अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने हमलावरों की तलाश तेज कर दी है, और छापेमारी जारी है.

तस्करों का अचानक हमला

जानकारी के मुताबिक यूपी के कुशीनगर जिले के कप्तानगंज कोतवाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दहवा गांव से बड़े पैमाने पर पशु तस्करी हो रही है. इस आधार पर यूपी पुलिस ने बिहार के धनहा थाने से सहयोग मांगा और संयुक्त टीम गठित की. रात को रुस्तम अंसारी नामक कुख्यात पशु तस्कर के घर नोटिस तामीला करने और छापेमारी के लिए पहुंची टीम को अचानक हमले का सामना करना पड़ा. रुस्तम अंसारी, उसके परिजनों और गुर्गों ने लाठी-डंडों से पुलिसकर्मियों पर टूट पड़े.

हमले में धनहा थाने के दारोगा प्रमोद कुमार को सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं. उनके कान से लगातार खून बहता रहा, जिससे हालत नाजुक हो गई. उन्हें पहले दहवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बगहा जिला अस्पताल रेफर कर दिया. प्रमोद कुमार का रिवॉलवर और मोबाइल फोन हमलावरों ने लूट लिया. यूपी के कप्तानगंज कोतवाली के एक दारोगा और दो सिपाहियों को भी चोटें आईं, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

नोटिस तामीला के दौरान हमला, छापेमारी जारी

पश्चिम चंपारण के एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि कुशीनगर के कप्तानगंज की टीम और हमारी धनहा थाने की टीम रुस्तम अंसारी के घर नोटिस तामीला करने गई थी. इसी दौरान रुस्तम और उसके परिवार ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. हमारा एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी सर्विस रिवॉल्वर गायब है. हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

एसपी ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में पशु तस्करी रोकने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर काम कर रही है. रुस्तम अंसारी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, और वह लंबे समय से तस्करी का सरगना माना जाता है.

बिहार-यूपी सीमा पर पशु तस्करी बढ़ी

पश्चिम चंपारण और कुशीनगर की सीमा पर पशु तस्करी का धंधा फल-फूल रहा है. तस्कर नेपाल की ओर पशुओं को ले जाते हैं, जिससे लाखों का कारोबार होता है. योगी आदित्यनाथ सरकार और नीतीश कुमार सरकार ने पशु तस्करी पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं.

हाल ही में बिहार में कई छापेमारी अभियान चलाए गए, लेकिन तस्करों का संगठित नेटवर्क चुनौती बना हुआ है. इस हमले के बाद स्थानीय पुलिस ने दहवा गांव और आसपास के इलाकों में सघन गश्त बढ़ा दी है. ग्रामीणों से अपील की गई है कि तस्करी की सूचना दें.

वहीं घायल दारोगा प्रमोद कुमार की हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन पुलिस रिवॉलवर बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित कर चुकी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget