एक्सप्लोरर

कानपुर ट्रेन हादसा: भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर बोलीं- 'ये पूरी तरह से गैरजिम्मेदार सरकार'

Neha Singh Rathore: भोजपुरी गायिका ने रेल हादसों से लेकर पेपर ली और महंगाई समेत तमाम मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा और तंज कसा कि क्या भारतीय रेल की सुपारी ले ली गई है.

Neha Singh Rathore: देशभर में पिछले कुछ समय में ट्रेन दुर्घटनाओं में तेजी आई है. आए दिन रेल हादसों के खबरों से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. इसी बीच देर रात कानपुर में एक और ट्रेन हादसा हो गया जहां साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के 22  कोच पटरी से उतर गए. जिसे लेकर अब भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने सरकार पर सवाल उठाए हैं. 

भोजपुरी गायिका ने रेल हादसों से लेकर पेपर ली और महंगाई समेत तमाम मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा और तंज कसा कि क्या भारतीय रेल की सुपारी ले ली गई है. उन्होंने कहा कि इस सरकार में चाहे पेपर लीक हो जाए या महंगाई बढ़ जाए या फिर कोई ट्रेन हादसा हो जाए. इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं होता. ये सरकार हर बात के लिए गैर जिम्मेदार है.

नेहा सिंह राठौर ने साधा निशाना
नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट की और लिखा- 'रेल मंत्री ट्रेन एक्सीडेंट के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं. शिक्षा मंत्री पेपर-लीक के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं. वित्त मंत्री महँगाई के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं. और गृह मंत्री मणिपुर के जनसंहार के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं. ये पूरी तरह से ग़ैरज़िम्मेदार सरकार है…बस.'

यही नहीं उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर तंज कसा और कहा कि 'गिनीज बुक में दर्ज होकर ही मानेंगे क्या सर! भारतीय रेल की सुपारी ली है क्या आपने?' नेहा सिंह राठौर लगातार रेल दुर्घटनाओं को लेकर रेल मंत्री पर निशाना साध रही है. उन्होंने कानपुर में हुए रेल हादसे का भी जिक्र करते हुए कहा कि अब साबरमती एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हुई है. रेल मंत्री की इस बार भी कोई गलती नहीं है.

बता दें कि देर रात क़रीब 2.30 बजे कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच एक ब्लॉक स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19168 पटरी से उतर गई. ट्रेन के 22 कोच पटरी से उतर गए जिससे बड़ा हादसा हो गया. ट्रेन में सवार कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. लोको पायलट का कहना है कि ट्रेन के इंजन से बोल्डर टकराया जिसकी वजह से इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आगे से मुड़ गया. 

69000 शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट रद्द होने पर स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- 'अब न्याय अवश्य मिलेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget