एक्सप्लोरर

UP: बस्ती में विश्व हिंदू महासंघ की महिला कार्यकर्ताओं ने चंद्र शेखर आजाद का किया घेराव, क्या लगाया आरोप?

Basti News: यूपी की बस्ती में चंद्र शेखर आजाद के खिलाफ हाथों में तख्तियां लिए पांच महिलाएं पहुंचीं और नारेबाजी शुरू कर दी. महिलाओं का आरोप था कि रोहिणी घावरी ने आजाद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्र शेखर आजाद के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब विश्व हिंदू महासंघ की पांच महिलाओं ने चंद्र शेखर पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी. मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों के समर्थकों को शांत किया. चंद्र शेखर आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर दौरे पर थे.

शहर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में नगीना सांसद चंद्र शेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं को त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव के लिए जोश भरा, जब कार्यक्रम की खत्म के बाद जब वे सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं से बात कर रहे थे, तभी हाथों में तख्तियां लिए पांच महिलाएं वहां पहुंचीं और चंद्र शेखर आजाद के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी.

महिलाओं का आरोप था कि रोहिणी घावरी नाम की महिला ने आजाद पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की है.

पुलिस ने दोनों पक्षों को किया शांत

अपने नेता के खिलाफ प्रदर्शन देख आजाद के समर्थकों ने इसका विरोध किया और महिलाओं के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर उन्हें खदेड़ने की कोशिश की. दोनों पक्षों के बीच तू-तू मैं-मैं और जोरदार नारेबाजी का दौर चला. स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया.

चंद्र शेखर आजाद ने क्या कुछ कहा?

वहीं मीडिया से बात करते हुए सांसद चंद्र शेखर आजाद ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले 13 साल से दलितों का सूखा पड़ा है. बहुजन समाज सत्ता से दूर है, उनकी जमीन छीनी जा रही है, हजारों स्कूल बंद हो गए, शिक्षा मित्रों का समायोजन नहीं हुआ, छात्रवृत्ति घोटाला हुआ, बेरोजगारी चरम पर है.

उन्होंने कहा कि सरकार बिजली का निजीकरण कर रही है और कानून-व्यवस्था खत्म हो गई है. आजाद ने दावा किया कि उनकी पार्टी मिशन 2027 में पूरे दमखम के साथ लड़ेगी और अच्छा प्रदर्शन करेगी.

इसके साथ ही रोहिणी घावरी के आरोपों पर आजाद ने कहा कि मैंने इस मुद्दे पर कई बार जवाब दिया है. निजी आरोपों का जवाब सड़क या सोशल मीडिया पर नहीं कोर्ट में होता है, जो लोग मुझे घेर रहे हैं, उन्हें आने वाले समय में एहसास हो जाएगा. उन्होंने पत्रकारों के सवालों को फालतू करार देते हुए कोर्ट पर भरोसा जताया.

चंद्र शेखर आजाद ने इजरायल-ईरान युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान से हमें विषम परिस्थितियों में संघर्ष की सीख लेनी चाहिए. उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बताते हुए हर मंडल में ऐसे आयोजन की घोषणा की.

साथ ही उन्होंने चुनावों में बैलेट पेपर की मांग दोहराई और राहुल गांधी के समर्थन का स्वागत किया. स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रति सम्मान जताते हुए उन्हें अच्छा नेता बताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच नहीं हो पाया सीएम का संबोधन, कल तक के लिए स्थगित सदन
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच नहीं हो पाया सीएम का संबोधन, कल तक के लिए स्थगित सदन
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
Cloud Burst in Dharali: आज धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा का एक साल पूरा, कितनी बदली तस्वीर?
आज धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा का एक साल पूरा, कितनी बदली तस्वीर?
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget