एक्सप्लोरर

'समाज को बांटना BJP की फितरत,' पूर्व सांसद के विवादित पोस्ट पर भड़के सपा विधायक महेंद्र यादव

UP Politics: बीजेपी नेता हरीश द्विवेदी के जरिये सोशल मीडिया पर किए गए विवादित पोस्ट ने बवाल खड़ा कर दिया. हरीश द्विवेदी के बयान पर सपा विधायक महेंद्र यादव ने तीखी प्रतिक्रिया की.

Basti News Today: दीपावली से पहले बीजेपी के पूर्व सांसद और असम के प्रभारी हरीश द्विवेदी के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है. हरीश द्विवेदी ने दीवाली पर सनातनी दुकान से खरीदारी करने और समुदाय विशेष का बॉयकाट करने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया.

बीजेपी नेता हरीश द्विवेदी के इस बयान से सियासी दल समेत अन्य लोग भड़क गए. हरीश द्विवेदी के बयान पर बस्ती सदर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक महेंद्रनाथनाथ यादव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि देश और समाज तोड़ने वाली बात करना बीजेपी वालों की फितरत है.

बीजेपी नेता ने क्या कहा?
दरअसल, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से लिखा, " इस दिवाली सभी हिन्दू भाई सिर्फ दिवाली मनाने वाले या सनातनी भाइयों की दुकान से ही खरीदारी करें और समुदाय विशेष के दुकानों का बायकॉट करें." बीजेपी नेता हरीश द्विवेदी के आपत्तिजनक बयान के बाद सियासी पार्टियों समेत दूसरे लोग नाराज हो गए. 

आपत्तिजनक बयान पर सपा का विरोध
सपा विधायक महेंद्रनाथ यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "हरीश द्विवेदी का बयान समाज और देश को बांटने वाला है. इस तरह के बयान की समाज में कहीं भी कोई जगह नहीं है." उन्होंने कहा, "भारत को आगे ले जाने में हर समाज, धर्मा और जाति के लोग अपना योगदान दे रहे हैं. ऐसे में एक समाज विशेष को टारगेट करके बयानबाजी करना कहीं से भी उचित नहीं है."

बस्ती सदर विधायक ने कहा, "हमारा देश हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी धर्म के लोगों से मिलकर बना है, लेकिन कुछ नफरती लोग इस देश की खुशहाली और अखंडता को पचा नहीं पा रहे हैं और अपना एजेंडा यानी 'जबरन बांटो राज करो' की नीति को लागू करना चाहते हैं." 

'यूपी में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं'
सपा विधायक ने आगे कहा, "बीजेपी चाहती है कि यह लोग आपस में लड़ें-मरें और फिर वे अपना एजेंडा सेट करके अधिपत्य जमा लें." उन्होंने प्रदेश की बीजेपी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "देश और प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है और महिलाओं की सुरक्षा का दावा पूरी तरह से हवा हवाई साबित हो रहा है."

विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा, "आलम यह है कि प्रदेश में महिलाएं तक सुरक्षित नहीं हैं. इससे कह सकते हैं कि सरकार को कुछ करना तो है नहीं, लेकिन अपना एजेंडा चलाकर समाज को बांटना जरुरी है."

सीएम योगी पर साधा निशाना
सपा विधायक महेंद्रनाथ यादव ने तंजिया अंदाज में कहा, "इस देश में दो तरह के लोग रहते हैं, इनमें से एक देश को खुशहाल देखना चाहता है तो दूसरे लोग नफरत फैलाकर राज करना चाहते हैं." उन्होंने कहा, "यह नफरती विचारधारा के लोग देश की संस्थाओं और सिस्टम पर हावी रहना चाहते है."

महेंद्रनाथ यादव ने बीजेपी का नाम लिए बगैर कहा, "नफरती लोगों का सिर्फ एक ही मकसद है, वो है हर हाल में देश की सत्ता पर काबिज रहना." सोएम योगी के 'बटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान पर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा,"ये लोग यही चाहते हैं, लेकिन मेरा समाज के सभी लोगों से आह्वान है कि न बंटना है और न करना है बल्कि एक रहना है, साथ में देश को कमजोर भी नहीं होने देना है." 

ये भी पढ़ें: संभल: EO साहब का कुत्ता खोज रहा नगर परिषद, वापस लाने वाले के लिए इनाम घोषित, हो रहा एनाउंसमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget