एक्सप्लोरर

बस्ती: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, अध्यक्ष के सामने अधिकारी पर हमला

UP News: बस्ती में शनिवार को जिला पंचायत बोर्ड के विकास भवन में आयोजित बैठक में सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया है. सदस्यों ने जिला पंचायत द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया.

Basti News: बस्ती में नेता और अधिकारियों के बीच चल रही टशन शनिवार को उस वक्त खुलकर देखने को मिली जब जिला पंचायत बोर्ड की बैठक विकास भवन के सभागार में आयोजित की गई थी. जिला पंचायत के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से खफा सदस्यों ने बैठक की शुरू होते ही जिला पंचायत अध्यक्ष और अपर मुख्य अधिकारी के ऊपर बिफर पड़े. जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत के एएमए को मारने तक के लिए दौड़ पड़े, यहां तक की अध्यक्ष के साथ भी गाली गलौज की गई. किसी तरह विभाग के बाबुओं और अन्य सदस्यों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया. लेकिन बैठक में हंगामे का वीडियो कैमरे में कैद हो चुका था. वीडियो के वायरल होते ही बैठक को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं होने लगी.

बोर्ड की बैठक में पुरानी बिल्डिंग के मेंटेनेंस और नई बिल्डिंग निर्माण को लेकर सदस्यों ने तीखे सवाल उठाए. इसी दौरान सपा-भाजपा सदस्यों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई. जिला पंचायत सदस्य गिल्लम चौधरी ने आरोप लगाया कि बिना सदन की अनुमति के पुरानी बिल्डिंग को तोड़ दिया गया. इसी बिल्डिंग पर दो साल पहले 50 लाख रुपए खर्च किए गए थे. अब कई करोड़ रुपए की लागत से नई बिल्डिंग बनाई जा रही है, जो धन का दुरुपयोग है. उन्होंने आरोप लगाया कि बस्ती में 41% कमीशन के साथ भ्रष्टाचार चरम पर है. सदस्यों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पर जांच कराने की मांग की. 

बैठक छोड़कर चले गए जिला पंचायत अध्यक्ष
सदस्य संजय यादव ने कहा कि अध्यक्ष सवालों के जवाब न दे पाने के कारण बैठक छोड़कर चले गए. बैठक में अपर मुख्य अधिकारी और अध्यक्ष के बीच भी टकराव देखने को मिला. जिसके बाद अधिकारी भी बैठक से उठकर चले गए. जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सभी सदस्य हमारे परिवार के हैं. पिछली बार जिस तरीके से मीटिंग हुई थी. सर्वसम्मति से इस बार भी वर्ष 25 / 26 की कार्य योजना पास हो गई है. पुरानी बिल्डिंग के मेंटेनेंस को लेकर पूछे गए सवाल पर अध्यक्ष ने कहा कि जो भी कार्य हुआ है नियम और कानून के तहत हुआ है. कहा कि सौ डेढ़ सौ साल पुरानी बिल्डिंग थी. गिर जाती तो कौन जिम्मेदार होता. जिला प्रशासन की सूझबूझ से एक नई बिल्डिंग बनाई जा रही है. 

जिला पंचायत सदस्य गिल्लम चौधरी ने बताया कि किसी प्रकार की कोई गाली-गलौज नहीं हुई है. जिला पंचायत सदस्य संजय यादव ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष को मीटिंग छोड़कर इसीलिए भागना पड़ा क्योंकि वह किसी भी प्रश्न का जवाब नहीं दे पा रहे थे. इसीलिए नाराज होकर बीच सभा को छोड़ कर चले गए.

'अपर मुख्य अधिकारी ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया'
आगे उन्होंने कहा कि अपर मुख्य अधिकारी ने सबसे पहले अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया. उनको फिर शांत कराया गया. अपर मुख्य अधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष की बात नहीं मानी, जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपर मुख्य अधिकारी से कहा कि एजेंडा पढ़कर सुना दीजिए, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. इसके बाद वह भी उठकर के सदन छोड़कर चले गए. इस घटना से जिला पंचायत बोर्ड की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न हुई है और सदस्यों के बीच आपसी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं.

ये भी पढ़ें: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget