एक्सप्लोरर

Basti Accident: बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने टैक्सी में मारी टक्कर, 1 की मौत 11 घायल

Basti Accident: चश्मदीदों के मुताबिक मझौवा दुबे गांव के पास टैक्सी सवारियों को उतार रही थी, तभी एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने टैक्सी को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद टैक्सी पलट गई.

Basti Accident: बस्ती में उस वक्त एक दर्दनाक हादसा हो गया जब यात्रियों से भरी टैक्सी और एक कार में जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं. ये हादसा छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मझौवा दूबे गांव के सामने सोमवार शाम को हुआ, जब एक विक्रम टैक्सी यहां पर सवारी उतार रही थी, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने विक्रम टैक्सी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. 

कार से टक्कर लगते ही टैक्सी पलटते हुए झाड़ियों में जा गिरी, और कार भी दुर्घटनाग्रस्त होकर डिवाइडर से जा टकराई. इसके बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई है. वहीं कार सवार मौका देखते ही फरार हो गया. आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है. इस दुर्घटना में टैक्सी सवार 11 यात्री बुरी तरह घायल हो गये जबकि एक 60 वर्षीय बुजुर्ग रामधीरज की मौके पर ही मौत हो गई. 

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

सूचना पर मौके पहुंची छावनी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा स्थानीय सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक इलाज कर स्थिति गम्भीर देख जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया. दुर्घटना के तुरंत बाद पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार ने मृतक रामधीरज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की. 

दूसरी तरफ इस दुर्घटना के समय एक मोटर साइकिल सवार भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे वो भी बुरी तरह घायल हो गया है. प्रतापगढ़ जिले के पृथ्वीगंज घाटमपुर निवासी अमृत दूबे एकमा हिरानिया गांव में अपनी बहन के यहां जा रहे थे, जैसे ही वह मझौवा दूबे गांव के सामने पहुंचे कार-टैक्सी की टक्कर की चपेट में आ गया और हाईवे पर गिरकर घायल हो गया. इस युवक को भी सीएचसी भेजा गया है. जहां उसकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: यूपी में खोई हुई सियासी जमीन हासिल करने की जद्दोजहद में जुटी बसपा, 'गांव चलो' अभियान को किया तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget