एक्सप्लोरर

UP News: बस्ती में बेटी से छेड़खानी करता था युवक, पिता की शिकायत पर आरोपी ने की मारपीट तो आया हार्ट अटैक, हुई मौत

Basti News: बस्ती के मिश्रौलिया गांव की रहने वाली पीड़िता लड़की ने बताया कि मनचला इंद्रजीत काफी समय से उसको परेशान कर रहा था. जब उससे बात करने से मना कर दिया तो उसने मारपीट शुरू कर दी.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बस्ती (Basti) में मनचले की दहशत से एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई. मामला सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) के मिश्रौलिया गांव का है. शख्स का कसूर बस इतना था कि उनके घर की लड़की को मनचला परेशान कर रहा था. जब मनचले के घर पर उस की करतूत की शिकायत की गई तो उसने आपा खो दिया और सीधा लड़की के घर जा धमका. यही नहीं घर में घुसकर लड़की और परिजनों के साथ मारपीट करने लगा. साथ ही शख्स से हाथापाई की. परिजनों का आरोप है कि इसके बाद हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई.

पीड़िता लड़की ने बताया कि मनचला इंद्रजीत काफी समय से उसको परेशान कर रहा था. जब उससे बात करने से मना कर दिया तो उसने मारपीट शुरू कर दी. पीड़ित लड़की ने बताया कि इस से पहले भी मनचले ने उस का बाल पकड़ कर पीटा था. वहीं मृतक के बेटे ने बताया कि मनचला इंद्रजीत उसके घर में घुसकर मारपीट की. सुबह में 8 बजे इंद्रजीत घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने लगा. इस दौरान उनके बाबा की कालर पकड़ कर मारपीट करने लगे और धक्का देकर नीचे धकेल दिया. इसकी वजह से उनकी मौत हो गई. आरोपी आए दिन उसके बहन से छेड़खानी करता था.

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई- एएसपी

वहीं एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि पूरा मामला संज्ञान में आया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि इससे कुछ दिनों पहले भी बस्ती में एक परिवार ने आरोप लगाया था कि मनचले के डर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है. मामला लालगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव का था. महिला ने पड़ोसी विनीत पांडे पर गंभीर आरोप लगाए. उसने बताया कि बेटी के बाहर निकलने पर मनचला पड़ोसी आए दिन उसके साथ छेड़खानी करता है. पुलिस ने बताया था कि मामला संज्ञान में आया है और जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- UP News: यूपी के पूर्व DGP जगमोहन यादव की बढ़ीं मुश्किलें, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget