एक्सप्लोरर

बस्ती के महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में MBBS के छात्रों का हंगामा, इंटर्नशिप मानदेय बढ़ाने की रखी मांग

Basti Medical College: बस्ती में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने सरकार से मानदेय बढ़ाने की मांग की है.

UP News: बस्ती के महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने इंटर्नशिप का मानदेय बढ़ाने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने सरकार से मानदेय बढ़ाने की मांग रखी है. छात्रों ने कहा की मनरेगा मजदूरी से भी कम हमारा मानदेय है. 10 से 14 घंटे प्रतिदिन कार्य अवधि ली जाती है.

एक तरफ जहां 3.0 की मोदी सरकार ने अपना बजट पेश किया तो वहीं MBBS का इंटर्नशिप कर रहे छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है, जहां अपनी मानदेय को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों ने अपना मानदेय बढ़ाने के लिए योगी सरकार को ज्ञापन भी सौंपा है.

बस्ती में छात्रों को जोरदार प्रदर्शन

दरअसल बस्ती जिले के महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने इंटर्नशिप का मानदेय बढ़ाने को लेकर मेडिकल कॉलेज में सैकड़ों की संख्या में छात्र प्रदर्शन करते नजर आए. देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और सरकार से मानदेय बढ़ाने को लेकर मांग करने लगे.

इंटर्नशिप मानदेय बढ़ान की मांग

सरकार को ज्ञापन भेज कर छात्रों ने बताया कि उन्हें कितना कम मानदेय मिल रहा है, जिससे उनका निजी खर्च नहीं चल पा रहा है. उन्होंने बताया कि उनका इंटर्नशिप मानदेय मनरेगा मजदूरी से भी कम है और उनके कार्य अवधि 10 से 14 घंटे प्रतिदिन है. प्रदेश सरकार से उन्होंने मांग की है कि उनका इंटर्नशिप मानदेय प्रतिदिन ₹1000 किया जाए, जिससे उनका दैनिक तथा आर्थिक समस्याओं का निराकरण हो सके.

सीएम योगी को सौंपा ज्ञापन 

बस्ती के महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने मेडिकल कॉलेज के सामने बैनर लेकर कम मानदेय का विरोध किया. इस दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. छात्रों ने हाथ में बैनर लिए योगी सरकार से इंटर्नशिप मानदेय बढ़ान की मांग की साथ ही उन्होंने सीएम योगी को अपना ज्ञापन भी सौंपा है. 

(बस्ती से मोहम्मद शादाब की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर फिर छाए संकट के बादल, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget