एक्सप्लोरर

बस्ती: स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने की कोविड टीकाकरण की शुरुआत, कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कही ये बात

बस्ती जिले में तीसरे चरण के कोविड टीकाकरण की शुरुआत यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी गई है.

बस्ती: उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बस्ती जिले में तीसरे चरण के कोविड टीकाकरण की शुरुआत की. तीसरे चरण में 18 साल से 44 साल के लोगों को टीकाकरण कार्यक्रम से जोड़ा गया है. 18 प्लस के लोगों ने बड़ी संख्या में सोमवार को टीका लगवाया. कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी गई है.

टीकाकरण के लिए केन्द्रों पर बुलाया जाता है
बस्ती में तीसरे चरण के टीकाकरण के लिए पहले दिन 18 हजार लोगों का वैक्सीनेशन किया जाना है. इस अभियान को 45 प्लस के टीकाकरण अभियान से अलग रखा गया है, ताकि 18 प्लास लोगों का टीकाकरण प्रभावित ना हो. टीकाकरण कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री ने कहा की केन्द्र सरकार की तरफ से वैक्सीन के लिए जो पोर्टल शुरू किया गया है वो समय-समय पर खुलता है, जो लोग पंजीकृत हो जाते हैं उन्हें टाइम स्लॉट के हिसाब से टीकाकरण के लिए केन्द्रों पर बुलाया जाता है.

टीकाकरण का अभियान बढ़ाया जाएगा
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 18 प्लास के लिए वैक्सीन हमारे पास अभी पूरी नहीं आई है. आज से हमने पांच और जिलों को जोड़ा है. 23 जिलों में 18 प्लस का टीकाकरण चल रहा है. 21 मई को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर टेंडर खुलेगा, जो इंट्रेस्टेड पार्टियां वैक्सीन की सप्लाई करेंगी उनके बारे में 21 मई को पता चलेगा. भारत में जो दो कम्पनी वैक्सीन का उत्पादन कर रही हैं उनसे भी कुछ ना कुछ खेप मिल जाती है. अगले हफ्ते तक कुछ और जिलों में टीकाकरण का अभियान बढ़ाया जाएगा. 

बहुत से लोग घर पर ही ठीक हुए हैं
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हम रैपिड रिस्पांस टीम को गांव-गांव भेज रहे हैं. टीम खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित लोगों की जांच करती है और उनको स्वास्थ्य किट दी जाती है. इसके अलावा निगरानी समिती की रिपोर्ट के आधार पर भी टेस्टिंग की जा रही है. इसके बाद उनको मेडिकल किट, दवा दी जाती है. मोबाइल नंबर लेकर उनके स्वास्थय के बारे में लगातार निगरानी की जा रही है. बहुत से लोग घर पर ही ठीक हुए हैं.

कोविड के मामलों में गिरावट आई है
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल प्रबंधन को सक्रिय करके बढ़ाया गया है. इसी वजह से कोविड का ग्राफ जल्दी नीचे आया है. मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का जो पिछले 10 दिन का आंकड़ा आया है उसके हिसाब से कोविड के मामलों में गिरावट आई है. केन्द्र सरकार की तरफ से उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ऑक्सीजन जनरेटर लगने जा रहे हैं. 15 दिनों के अंदर हमारे सभी जिला अस्पतालों और सीएचसी लेवल तक ऑक्सीजन जनरेटर लगने जा रहे हैं.

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारियां शुरू
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारियों के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा की देश के प्रमुख वैज्ञानिकों ने कोविड की तीसरी लहर आने की संभावना जताई है, जिसको देखते हुए तैयारियां शुरू की गई हैं. तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण फैलने की चेतावनी दी गई है जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने विशेष निर्देश दिए हैं. 

ये भी पढ़ें 

भुखमरी की कगार पर हरिद्वार के व्यापारी, भीख मांग कर दर्ज किया विरोध, बोले- बच्चों को खाना नहीं मिल रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget