एक्सप्लोरर

Basti: ग्राम पंचायतों के विकास में घोटाला करने वालों पर एक्शन, प्रधानों और कर्मचारियों के खिलाफ FIR

UP News: विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन की बंदरबांट करने वाले 5 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, जेई और तकनीकी सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया गया है.

Basti News: ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों में सेंधमारी कर सरकारी धन का गबन करने वाले भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अब बस्ती का जिला प्रशासन सख्त हो गया है. बस्ती मंडल के कमिश्नर के एक आदेश के बाद इन घोटालेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है. वित्तीय अनियमितताओं में आरोप की पुष्टि होने के बावजूद मनरेगा एक्ट के तहत एफआईआर ना होने से खफा आयुक्त ने सभी डीएम को आदेश जारी कर दिया है कि सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले हर मामले में तत्काल एफआईआर की जाए. अगर ऐसा नहीं होता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद आनन-फानन में जिलाधिकारी ने 26 कर्मचारी और प्रधानों पर एफआईआर करवा दी जिन पर लाखों रुपये के घोटाले का आरोप है.

भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कमिश्नर योगेश्वर राम मिस्र की सख्ती का असर दिखने लगा है. विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन की बंदरबांट करने वाले 5 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, जेई और तकनीकी सहायक के खिलाफ डीएम की संस्तुति के बाद अंततः डीपीआरओ ने मुकदमा कराने का निर्देश संबंधित ब्लॉक के एडीओ पंचायत को दिया. जिले के ब्लॉक हरैया, रुदौली, बहादुरपुर, सलतौवा गोपालपुर और सदर ब्लॉक की 5 ग्राम पंचायतों में 70 लाख रुपये के गबन का मामला पंचायतों की जांच में सामने आया था.

डीपीआरओ के निर्देश के बाद हुई FIR

वहीं इन मामलों में रिकवरी का आदेश तो हो गया मगर आज तक एफआईआर नहीं दर्ज हुई. अब आयुक्त के आदेश के बाद 5 ग्राम पंचायतों के 26 जिम्मेदारों पर तत्काल एफआईआर संबंधित थानों में दर्ज कराने का निर्देश डीपीआरओ की तरफ से दिया गया. यह आदेश जारी होते ही घोटालेबाज और उससे ज्यादा उनका साथ देने वाले जिम्मेदारों के बीच खलबली मच गई है. उन्हें डर सता रहा है कि कहीं ऐसा ना हो कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी उनका भी नाम सार्वजनिक कर दें.

Ghaziabad News: गाजियाबाद में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा JE, ठेकेदार से ली एक लाख रुपये की घूस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget