एक्सप्लोरर

बस्ती: खाद को लेकर किसानों का उग्र प्रदर्शन, डीएम नहीं मिले तो ट्रैक्टरों से ऑफिस कर दिया जाम!

Basti News: यूपी के बस्ती में खाद को लेकर किसानों ने डीएम दफ़्तर के सामने विरोध प्रदर्शन किया. भाकियू के आह्वान पर किसान टैक्टर लेकर डीएम दफ़्तर पहुंचे और रास्ता जाम कर दिया.

उत्तर प्रदेश के बस्ती में खाद को लेकर किसानों का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गौरी शंकर चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को सैकड़ों किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर ट्रैक्टरों के साथ पहुंचकर विरोध किया और प्रशासन की मिलीभगत से यूरिया की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया. 

किसान यूनियन ने 13 अगस्त को पूरे प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया था. बस्ती में किसानों के लिए यूरिया, खाद की कमी और कालाबाजारी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है. जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.  

खाद की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

प्रशासन का कहना है कि इस बार पिछले साल की तुलना में ज्यादा यूरिया मंगाई गई है. लेकिन, जमीनी हकीकत कुछ और ही है. जो यूरिया ₹266 में मिलनी चाहिए, वह ₹500 में भी नहीं मिल रही है. जहां समितियों पर एक ट्रक यूरिया आता है, वहां 2000 लोगों की लाइन लग जाती है.

किसानों ने कहा कि जब अधिकारियों ने ढाई गुना ज्यादा यूरिया मंगाने का दावा किया है तो वो कहां गई? यूरिया कोई ऐसी चीज नहीं है कि किसान चार गुना लेकर रख लेगा. किसान के पास धान में डालने के लिए पैसा नहीं है तो वह एडवांस में यूरिया का क्या करेगा?

किसानों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि यह सब जानबूझकर किया जा रहा है और इसमें अधिकारी भी शामिल है. अधिकारियों का भी प्रति बोरी ₹20-25 रुपये हिस्सा आ रहा है. यह पैसा ऊपर तक जा रहा है. लेकिन, कौन ले रहा है, यह हमें नहीं पता. अधिकारी क्षेत्रों में नहीं जा रहे हैं और कागजों में सब ठीक दिखाते हैं. 

किसानों ने दावा किया कि उनके पास ऐसे वीडियो भी हैं, जिनमें समितियों से यूरिया को दूसरे जगह ले जाकर दलालों के माध्यम से ₹350-400 में बेचा जा रहा है. 

किसानों की दूसरी प्रमुख मांग गन्ना मूल्य बकाया भुगतान की है. किसान नेता गौरी शंकर चौधरी ने कहा कि रुधौली चीनी मिल और गोविंद नगर चीनी मिल पर किसानों का बकाया तुरंत चुकाया जाए. उन्होंने गोविंद नगर चीनी मिल को दोबारा चलाने की भी मांग की और आरोप लगाया कि प्रशासन इस मिल को बेचना चाहता है. 

स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ भाकियू ने कुछ राष्ट्रीय मुद्दों को भी उठाया। इनमें जमीन अधिग्रहण, एमएसपी पर कानून, बिजली का निजीकरण और फसलों के लाभकारी मूल्य जैसे मुद्दे शामिल हैं. प्रदेश महामंत्री दीवान चंद्र पटेल ने कहा कि ये राष्ट्रीय मुद्दे हैं जिन पर पूरे देश में आंदोलन चल रहा है. लेकिन, हमारा यहां बैठने का मुख्य उद्देश्य जिले की समस्याओं का समाधान कराना है.

किसान संगठन ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे जिलाधिकारी कार्यालय पर ही डटे रहेंगे. 15 अगस्त का त्यौहार भी यहीं मनाएंगे. 

UP School Closed: लखनऊ में आज कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी, ख़राब मौसम और बारिश के चलते फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget