एक्सप्लोरर

Facebook प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी पत्नी सहित 3 लोग किए गिरफ्तार

Bareilly Crime news: आरोपी पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति का गला दबाया और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया. पति की हत्या के बाद वो काफी देर तक शव को घर में छुपकर रखे रहे.

Bareilly Husband Murder: फेसबुक (Facebook) के जरिए दो महीने पहले ही दोस्ती हुई और फिर एक पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर अपने पति की निर्मम हत्या (Husband Murder) कर दी. जिसके साथ उसने सात जन्मों का साथ निभाने की कसम खाई थी वो दो महीने के प्यार में इतना कुर्बान हो गई कि सब कुछ भूल गई. बरेली पुलिस (Bareilly Police) ने एक दिन पहले हुई इलेक्ट्रीशियन की हत्या मामला का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. कत्ल की ये दास्तां जब सबके सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया. पुलिस ने इस मामले में कातिल पत्नी और उसके आशिक समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

ये घटना बरेली के कैंट थाना क्षेत्र की है. खबर के मुताबिक आरोपी पत्नी महिला का नाम आरती है. दो महीने पहले ही उसकी फेसबुक पर अनुज पटेल नाम के युवक से दोस्ती हुई थी. इसके बाद दोनों एक दूसरे के प्यार में इतने परवान हुए कि आरती ने अपने पति रोहित को रास्ते से हटाने का मन बना लिया. महिला ने मौके देखते ही अपने आशिक और उसके दोस्त की मदद से पति रोहित का गला दबाया और धारदार हथियार से गला रेत दिया. पति की हत्या के बाद वो काफी देर तक शव को घर में छुपाकर रखे रहे. इसके बाद तीनों रात को एक बजे शव को ठिकाने लगाने के लिए बाइक से निकले और कैंट थाना क्षेत्र के परगवां गांव में खेत में फेक दिया. 

प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा

एसपी सिटी राहुल भाटी ने पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 28 साल के रोहित का शव कल कैंट थाना क्षेत्र के परगवां गांव में मिला था. इस मामले की जांच के लिए सीओ सिटी स्वेता यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई. जिसके बाद सीओ और इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने मृतक की पत्नी आरती, उसके प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है. अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि जो महीने पहले अनुज पटेल और आरती की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी. इस बात का पता जब रोहित को चला तो रोहित ने पत्नी के साथ मारपीट की. इसके बाद पत्नी और उसके प्रेमी ने पति को हटाने की योजना बनाई.  

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हसिया, खून से सने कपड़े और शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है. आरोपी महिला को दो साल का बच्चा भी है 

ये भी पढ़ें- UP Politics: डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी, BJP नेता ऋचा राजपूत पर होगा एक्शन, भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget