एक्सप्लोरर

UP: सपा विधायक शहजिल इस्लाम की बढ़ी मुश्किलें, पेट्रोल पंप का लाइसेंस हुआ निरस्त, कई संपत्तियों पर BDA का नोटिस

UP News: सपा विधायक शहजिल इस्लाम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. पहले विधायक के पेट्रोल पंप पर बुलडोजर चला और अब उनके पेट्रोल पंप की एनओसी और लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है.

Bareilly News: समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. पहले विधायक के पेट्रोल पंप पर बुलडोजर चला और अब उनके पेट्रोल पंप की एनओसी और लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है. वहीं, उनकी कई संपत्तियों पर बीडीए ने नोटिस दिया है, जिसमे कई बारातघर, फॉर्म हाउस, शॉम्पिंग कॉम्प्लेक्स शामिल है.  

बरेली के डीएम शिवाकांत दिवेदी ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप की एनओसी और लाइसेंस निरस्त कर दिया है. साथ ही विधायक शहजिल इस्लाम की सभी संपत्तियों की जांच भी करवाई जा रही है. डीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि शहजिल इस्लाम के बारे में जानकारी मिली है कि उन्होंने कब्रिस्तान की जमीन पर कॉम्पेक्स बनाया है और भी वक्फ की जमीनों पर कब्जे किये हैं. वहीं डीएम ने वक्फ की जितनी भी जमीनों पर कब्जे है उनकी जांच के आदेश भी कर दिए हैं.

डीएम ने कही ये बात

शिवाकांत दिवेदी डीएम बरेली ने बताया कि वक्फ की प्रॉपर्टी हर जनपद में हैं यहां पर भी है. हमने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को कहा है कि ऐसे सभी प्रकार के अवैध अतिक्रमण जो वक्फ प्रॉपर्टी हैं उनको चिन्हित करें और उनके विरुद्ध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए. जो वक्फ प्रॉपर्टी अवैध तरीके से बेची गई है, उस पर भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों के खिलाफ और जिन लोगों ने खरीद फरोख्त की है उन लोगों के भी खिलाफ सूचना मिल रही है कि यहां कब्रिस्तानों पर लोगों ने बाजार बना रखा है, मॉल बना रखा है और भी अनेक प्रकार से कब्जे कर रखे हैं.

जानें- पूरा मामला

दरअसल, शहर कोतवाली और एसपी सिटी ऑफिस के पीछे कब्रिस्तान की जमीन पर समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम ने शॉम्पिंग कॉम्प्लेक्स बनबाया है. इसके अलावा प्रेमनगर थाना क्षेत्र में वक्फ की जमीन पर बारातघर बनाया हैं. इतना ही नहीं इसी तरह की कई सरकारी जमीनों को सपा विधायक ने कब्जा कर रखा हैं. बीडीए ने उनके 3 बारातघरों, शॉम्पिंग कॉम्प्लेक्स, फॉर्म हाउस और घर का नोटिस दिया है. बीडीए ने सभी के नक्शे जमा करने के लिए शहजिल इस्लाम को नोटिस दिया है. वहीं बीडीए के सचिव का कहना है कि बरेली ने डेढ़ सौ लोगो को नोटिस दिए गए है. इन लोगों से उनका नक्शा मांगा गया है.

शहजिल इस्लाम ने सीएम योगी के खिलाफ दिया था विवादित बयान

समाजवादी पार्टी के बरेली जिले की भोजीपुरा से विधायक शहजिल इस्लाम ने 2 अप्रैल को सम्मान समारोह के दौरान सीएम योगी के खिलाफ विवादित बयान दिया था, जिसके बाद बरेली विकास प्राधिकरण ने नेशनल हाइवे 24 पर सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर बुल्डोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया था. विकास प्राधिकरण के मुताबिक पेट्रोल पंप सरकारी जमीन पर बनाया गया था और उसका नक्शा भी पास नही कराया गया था. जिसके बाद शहजिल इस्लाम को कई बार नोटिस देकर उन्हें अपना जबाब दाखिल करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था.

ये भी पढ़ें :-

Petrol-Diesel Price Today: अप्रैल महीने में यूपी में इतने रूपए बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें- बड़े शहरों में क्या है कीमत

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने की पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget