एक्सप्लोरर

Crime News: बरेली में पुलिस ने डकैती में शामिल 10 बदमाशों को किया गिरफ्तार, 5 लाख रुपये के गहने और कई तमंचे बरामद

बरेली: बरेली में 2 महीने पहले हुई डकैती का खुलासा करते हुए पुलिस ने 10 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. बदमाशों के पास से 5 लाख के सोने- चांदी के गहने और कई तमंचे भी बरामद हुए है.

बरेली: यूपी के बरेली शहर में 2 महीने पहले हुई डकैती का आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से डकैती के 5 लाख के सोने- चांदी के गहने भी बरामद हुए है. जबकि दो बदमाश अभी फरार है. बता दें कि एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा किया है.

बदमाशों ने लूटे करीब 12 लाख रुपए के गहने

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरौर गांव में रहने वाले व्यापारी जलीस अहमद के यहां एक दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया था. बदमाश उनके घर से करीब 10-12 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहनों के साथ एक बलूनो कार भी लूट कर ले गए. जिसके बाद बदमाशों के खिलाफ नवाबगंज थाने में आईपीसी की धारा 395 के तहत डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस ने इस डकैती की घटना के खुलासे के लिए कई टीमों को जांच पर लगाया गया था. जिसके बाद एसओजी और नवाबगंज पुलिस ने इस मामले में 10 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से पांच तमंचे, 4 चाकू, करीब 5 लाख के सोने-चांदी के गहने बरामद हुए हैं.

इन बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस की दी जानकारी के अनुसार बदमाशों के पास से तीन मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है. पुलिस ने जिन 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है उनमें सुभाषनगर निवासी फरमान, मनजीत, इरशाद अहमद, आमिर, आकिल शामिल है. इसके अलावा शहर कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी इस्तकार उर्फ गण्ठा, बारादरी थाना क्षेत्र के जोगीनवादा निवासी बदमाश राजू खान, बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर निवासी दानिश, फतेगंज पश्चिमी निवासी संजीव उर्फ गुड्डू, और किला निवासी रोज वारसी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं इस मामले में सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी मुशाहिद और रुस्तम अभी फरार है.

बदमाशों के खिलाफ अलग-अलग शहरों में दर्ज मामले

एसएसपी ने बताया की इस मामले में गिरफ्तार संजीव के खिलाफ बरेली और बदायूं के मूसाझाग थाने में डकैती के आधा दर्जन मुकदमें दर्ज है. वहीं दूसरा आरोपी फरमान के खिलाफ भी डकैती, पुलिस मुठभेड़, लूट के करीब आधा दर्जन मुकदमें बरेली के अलग-अलग थानों समेत लखीमपुर खीरी के निघासन थाने में भी दर्ज है. इसके साथ ही पुलिस अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. फिलहाल पुलिस अब इन बदमाशों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी ताकि इनके द्वारा की गई बाकी वारदातों का पता चल सके. साथ ही इनके गैंग को भी रजिस्टर कर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

Mahakal Temple Ujjain: इस दिन से गर्भगृह में प्रवेश शुरू, 21 माह बाद कर पाएंगे शिवलिंग स्पर्श, जानिए नई गाइडलाइन

Kasganj News : चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान के भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
UP: 14 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, लखनऊ मंडल बना सेवा की नजीर
UP: 14 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, लखनऊ मंडल बना सेवा की नजीर
कैशलेस इलाज और 40 प्रतिशत मानदेय में बढ़ोतरी, CM योगी ने इन्हें दिया दिवाली गिफ्ट
कैशलेस इलाज और 40 प्रतिशत मानदेय में बढ़ोतरी, CM योगी ने इन्हें दिया दिवाली गिफ्ट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget