एक्सप्लोरर

UP News: बरेली में बदमाशों के हौसले बुलंद! पुलिस चौकी में घुसकर गोलीबारी की, सिपाही घायल

UP Crime News:  यूपी के बरेली की एक पुलिस चौकी में घुसकर बदमाशों ने बीती रात गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. इस घटना में एक सिपाही को गोली लगी है. 

UP Crime News:  उत्तर प्रदेश के बरेली की एक पुलिस चौकी में घुसकर बदमाशों ने शुक्रवार की रात गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. इस घटना में एक सिपाही को गोली लगी है. गोलीबारी के बाद बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे. पुलिस के एक अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की है. फिलहाल, घायल सिपाही को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है- वहीं बदमाशों की तलाश में थाना पुलिस दबित देने के काम में जुटी है. 

घायल सिपाही की हालत खतरे से बाहर 
बरेली पुलिस के मुताबिक बरेली शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर नकटिया पुलिस चौकी में घुसकर बदमाशों ने वहां बैठे विशाल शर्मा नाम के सिपाही से एक उपनिरीक्षक के बारे में पूछताछ की। पूछताछ के बाद बदमाशों ने गोलीबारी की. गोलीबारी की घटना में सिपाही विशाल को गोली लगी. बरेली पुलिस के मुताबिक सिपाही को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. सिपाही की हालत खतरे से बाहर है.

नशे में धुत थे बदमाश 
इस घटना के बारे में बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया ने बताया कि पुलिस चौकी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में मोटरसाइकिल पर बैठे बदमाशों की तस्वीर आई है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात नकटिया पुलिस चौकी पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आये थे. इनमें से एक युवक पुलिस चौकी के अंदर गया और वहां काम कर रहे सिपाही विशाल शर्मा से किसी उपनिरीक्षक के बारे में पूछा.

एसएसपी अखिलेश चौरसिय के मुताबिक सिपाही ने जब नशे में धुत युवक को टोका तो आरोपी ने अवैध हथियार से गोलीबारी की. गोली चौकी में रखी लोहे की अलमारी में लगी और उसके बाद टकराकर सिपाही की पीठ में जा लगी. एसएसपी चौरसिया ने कहा कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. थाना पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 

यह भी पढ़ें : Bhadohi News: 8 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, 24 घंटे के अंदर दबोचा गया आरोपी, पैर में लगी गोली

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget