एक्सप्लोरर

Triple Talaq Case: बरेली में महिला सिपाही को बीच चौराहे पर पति ने दिया 3 तलाक, पिता ने की कार्रवाई की मांग

UP News: बरेली में एक दरोगा ने अपनी पत्नी को बच्चों के सामने चौराहे पर 3 तलाक दे दिया. पीड़ित महिला सिपाही ने शहर कोतवाली में दरोगा पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए तहरीर दी है.

Bareilly News: यूपी के बरेली में 3 तलाक का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक दरोगा ने अपनी पत्नी को बच्चो के सामने चौराहे पर 3 तलाक दे दिया. महिला थाने के सामने आरपीएफ में तैनात महिला कांस्टेबल को उसके दरोगा पति ने 3 तलाक देकर पल भर में जिंदगी भर का रिश्ता खत्म कर दिया. पीड़ित महिला सिपाही ने शहर कोतवाली में दरोगा पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए तहरीर दी है.

थाने में रो रो कर अपना दर्द बयां करती रुबीना खान खुद रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) में तैनात हैं और आज इंसाफ के लिए खुद कानून की चौखट पर खड़ी हुई है. रुबीना का आरोप है कि उसके पति ने अपने दोनों बच्चों के सामने चौकी चौराहे पर 3 तलाक दे दिया. बच्चे रोते रहे पापा ऐसा मत करो, रुबीना भी रोती रही कि कम से कम अपने बच्चों पर तरस खाओ लेकिन दरोगा का दिल नहीं पसीजा. रुबीना ने बताया कि उसका पति आरिफ खान बिजनौर में दरोगा के पद पर तैनात है. रुबीना का कहना है कि वो इंसाफ चाहती है. उसके पति ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है.

क्या है पूरा मामला?
रुबीना खान का कहना है कि 25 दिसंबर 2006 में उसकी शादी आरिफ खान से हुई थी. शादी के बाद से उसके दो बच्चे है. शादी के कुछ दिनो बाद से ही आरिफ के बारे में जानकारी मिली की उसके कई और महिलाओं से अवैध संबंध है.जिसको लेकर उसका पति से आए दिन झगड़ा होता रहता था. पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है. जिस वजह से वो अपने बच्चो के साथ अपने मायके बरेली में रह रही है. रुबीना को जानकारी हुई कि उसका पति आ रहा है तो वो अपने बच्चो को लेकर अपने पति से मिलने पहुंच गई, ताकि बच्चों को देखकर ही उसका दिल पसीज जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उसने अपने बच्चो के सामने बीच सड़क पर 3 बार तलाक तलाक तलाक बोलकर उससे हमेशा के लिए रिश्ता खत्म कर दिया.

महिला के पिता ने लगाया ये आरोप
रुबीना के पिता जो यूपी पुलिस के दरोगा पद से रिटायर हैं. उनका आरोप है की उन्होंने महिला आयोग, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर थाने चौकी और सभी पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारियों से शिकायत की लेकिन बेटी का पति दरोगा है इसलिए पुलिस वाले कोई कार्रवाई नहीं करते है. उनका कहना है कि वो उनकी बेटी का पति का कई महिलाओ से संबंध है.उसने दूसरी शादी भी कर ली है.उन्होंने बताया की उसने 30 लाख रुपए और स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग की.रुबीना के पति के खिलाफ महिला थाने में आईपीसी की धारा 494 और 495 के तहत मुकदमा दर्ज है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि महिला के पति के खिलाफ थाना कोतवाली में 498, 504 और 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर इसमे अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करवाई जाएगी.

ये भी पढ़ें:-

UP MLC Election 2022: सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल का पर्चा रद्द होने पर पहली बार बोले अखिलेश यादव, बताया किससे हुई गलती

Raksha Bandhan 2022: लखनऊ के बाजारों में दिखी रक्षाबंधन की धूम, लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनीं तिरंगा राखियां, देखिए ये खास तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir News Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
साधु को इतना गुस्सा! चढ़ावा चोरी के सवाल पर भड़के ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष, सुरक्षाकर्मियों ने की इंटरव्यू रोकने की कोशिश
साधु को इतना गुस्सा! चढ़ावा चोरी के सवाल पर भड़के ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष, इंटरव्यू रोकने की कोशिश
सैयद सालार मसूद गाजी दरगाह में चंदा चोरी पर दरगाह कमेटी की सफाई, वक्फ के आरोप पर दिया जवाब
सैयद सालार मसूद गाजी दरगाह में चंदा चोरी पर दरगाह कमेटी की सफाई, वक्फ के आरोप पर दिया जवाब
राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान- अखिलेश यादव से पहले चंपत राय को थी चढ़ावा चोरी की जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान- अखिलेश यादव से पहले चंपत राय को थी चढ़ावा चोरी की जानकारी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget