एक्सप्लोरर

Banda News: सरकार के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, CM के नाम चिट्ठी लिख दी ये चेतावनी

UP News: व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने कहा कि, दुकानों में छापा मार कर व्यापारियों में दहशत फैलाई जा रही है. जांच के नाम पर व्यापारियों का शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है.

Uttar Pradesh News: शासन के निर्देश पर वाणिज्यकर विभाग के छापे की कार्रवाई लगातार जारी हैं. रविवार को जीएसटी टीम की कार्रवाई से नाराज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (Udyog Vyapar Mandal) की बांदा (Banda) जिला इकाई ने शहर के प्रमुख मार्गों पर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद बांदा-चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल (Banda-Chitrakoot MP RK Singh Patel) का उनके आवास पर घेराव करने के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों का शोषण और उत्पीड़न बंद कराने की मांग की, जिस पर सांसद ने मुख्यमंत्री तक व्यापारियों की बात पहुंचाकर शोषण और उत्पीड़न की कार्रवाई बंद कराने का भरोसा दिलाया.

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय आह्वान पर रविवार को जिलाध्यक्ष ओम केसरवानी के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने पिछले कई दिनों से वाणिज्यकर विभाग की टीम द्वारा दुकानों में की जा रही छापे की कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी की.  व्यापारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकाला. इसके बाद बांदा-चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल के बलदाऊ गंज स्थित आवास का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर वाणिज्यकर विभाग की कार्रवाई का अंकुश लगाए जाने की मांग की.

बाजार बंदी की चेतावनी
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केसरवानी ने कहा कि वाणिज्यकर विभाग की टीम द्वारा दुकानों में छापा मार कर व्यापारियों में दहशत फैलाई जा रही है. जांच के नाम पर व्यापारियों का शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है. जीएसटी छापेमारी से इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिल रहा है. जीएसटी छापों को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है. उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सांसद को सौंपकर छापे की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है. साथ ही दो दिनों में छापे की कार्रवाई बंद न होने पर बाजार बंदी की चेतावनी दी है.

सांसद ने इसपर क्या कहा
वहीं बांदा-चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल ने व्यापार मंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि योगी सरकार में किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने मुख्यमंत्री तक व्यापारियों की मांग पहुंचाने का भरोसा देने के साथ साथ जिलाधिकारी अभिषेक आनंद से वार्ता कर अनावश्यक रूप से व्यापारियों को परेशान न करने के लिए निर्देशित किया. सांसद ने कहा कि डीएम की अध्यक्षता और जीएसटी के अधिकारियों की मौजूदगी में व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक कर कार्रवाई के बारे में जानकारी दे. व्यापारियों को विश्वास में लेकर उनकी दुकानों की जांच की जाए. अनावश्यक भय और दहशत का माहौल न बनाया जाए.

ओम प्रकाश राजभर का दावा- 'लोग सपा से नफरत करते हैं, उन्हें अभी सत्ता में आने में कम से कम लगेंगे 10 साल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget