एक्सप्लोरर

Banda News: घरेलू झगड़े के बाद पत्नी ने जहर खाकर तोड़ा दम, आहत पति ने भी कर ली आत्महत्या

Banda Suicide Case: बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि पति के शराब पीकर आने के बाद पति- पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि बात मौत तक पहुंच गई.

Banda News: यूपी के बांदा (Banda) में पारिवारिक कलह के चलते पति- पत्नी द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है .बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पति -पत्नी के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया और उसकी हालत बिगड़ने लगी और उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया. इससे आहत होकर पति ने भी जहर खा लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई.

दरअसल, यह पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव का है, जहां रहने वाले राम रूप और उसकी पत्नी प्रीति ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि राम रूप अक्सर शराब पीकर आता था जिसके बाद प्रीति और उसके बीच लड़ाई झगड़ा होता था. राम रूप जब शराब के नशे में घर पहुंचा तो पत्नी प्रीति से उसकी कहासुनी होने लगी. बात इतनी बढ़ गई कि आवेश में आकर प्रीति ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी. 

दोनों की जहर खाने के बाद मौत
आनन-फानन में प्रीति को उपचार के लिए जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया. कानपुर ले जाते समय कुछ ही दूर चलने पर प्रीति ने दम तोड़ दिया. इसके बाद उसके शव को घर वापस ले आया गया और कुछ समय बाद प्रीति की मौत से क्षुब्ध होकर राम रूप ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी भी मौत हो गई. 

राम रूप और प्रीति के तीन बच्चे हैं जिसमें एक 6 वर्ष और 3 वर्ष की दो बेटी हैं और 6 माह का दुधमुंहा बेटा है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची प्रीति की मां ने बताया कि उसकी अपने दामाद राम रूप से बात भी हुई थी, तब भी वह शराब के नशे में था.

इस पूरे मामले में बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि एक प्रजापति दंपत्ति थे, जिसमें महिला ने सल्फास खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई और इसके उसकी मौत से आहत होकर उसके पति ने भी सल्फास खा लिया जिससे उसकी भी मौत हो गई. मामले की पूरी जांच की जा रही है अभी तक इसमें कोई क्रिमिनल एंगल नहीं लग रहा है. पति के शराब पीकर आने के बाद पति- पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था, फिलहाल पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है. इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: चुनाव को लेकर यूपी में मिशन मोड में BJP, 20 जनवरी से होगा आगाज, यहां जेपी नड्डा करेंगे जनसभा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?
परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
सीएम योगी का फोटो लेकर विरोध करना पड़ा भारी, विधानसभा से सस्पेंड किए गए MLA सचिन यादव
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र
केशव प्रसाद मौर्य के मदरसे वाले बयान पर भड़की AIMIM, आजादी का किया जिक्र

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले

Embed widget