एक्सप्लोरर

बांदा लोकसभा सीट से बागी बन सकते हैं भाजपा के लिए सरदर्द

भाजपा ने इस बार बांदा लोकसभा सीट से भैरों प्रसाद मिश्रा का टिकट काटकर आरके पटेल को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस से बाल कुंवर पटेल हैं। महागठबंधन ने सपा से श्यामा चरण गुप्ता को टिकट दिया है। नामी कारोबारी श्यामा चरण गुप्ता भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुये हैं।

उत्तर प्रदेश की बांदा लोकसभा सीट पर इस वक्त भारतीय जनता पार्टी के भैरों प्रसाद मिश्रा सांसद हैं, जिन्होंने साल 2014 के चुनाव में यहां पर बसपा के दिग्गज नेता आर के सिंह को हराया था। सियासी तौर पर काफी महत्वपूर्ण माने जाने वाले बांदा शहर में आज भी विकास की गति काफी धीमी है, यहां पानी की समस्या काफी गंभीर है और अक्सर पेय जल संकट यहां पर चुनावी मुद्दा बनता आया है लेकिन आज तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। वैसे बांदा जिला चित्रकूट मंडल का हिस्सा है, इस शहर का नाम महर्षि वामदेव के नाम पर रखा गया था, यहां 'शज़र' के पत्थर पाए जाते है जिनका उपयोग गहने बनाने में किया जाता है, इसे पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि मिलती है, यहां की साक्षरता दर 66.67% है, जिनमें पुरुषों की साक्षरता दर 77.78% जबकि महिलाओं की साक्षरता दर 53.67% है।

कौन कौन हैं ये प्रत्याशी

भाजपा ने इस बार बांदा लोकसभा सीट से भैरों प्रसाद मिश्रा का टिकट काटकर आरके पटेल को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस से बाल कुंवर पटेल हैं। महागठबंधन ने सपा से श्यामा चरण गुप्ता को टिकट दिया है। नामी कारोबारी श्यामा चरण गुप्ता भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुये हैं।

बांदा का इतिहास

बांदा के चारों तरफ अनेक पर्यटन स्थल हैं, इस शहर से लगे चित्रकूट और कालिंजर को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में सैलानी आते हैं, इस संसदीय क्षेत्र में उत्तरप्रदेश की कुल पांच विधानसभा सीटें आती हैं, जिनके नाम हैं बाबेरु, नारैनी, बांदा, चित्रकूट और माणिकपुर, जिसमें नारैनी की विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 1957 में पहला आम चुनाव हुआ था और कांग्रेस के राजा दिनेश सिंह यहां के पहले एमपी बने थे, 1967 से लेकर 2004 तक अलग अलग पार्टी के लोग यहां से जीत कर लोकसभा में बांदा का प्रतिनिधित्व करते रहे, 2004 और 2009 में सपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की।

1967 के बाद यह पहला मौका था जब किसी पार्टी ने बांदा की सीट पर लगातार दूसरी बार कब्ज़ा किया था। वर्तमान में यहां से भारतीय जनता पार्टी के भैरों प्रसाद मिश्रा सांसद है, 63 वर्षीय भैरों प्रसाद मिश्रा मानव संसाधन विकास से जुड़े मामलों की स्थाई समिति के सदस्य भी हैं, मौजूदा लोकसभा में इनकी उपस्थिति 100% रही है, तो वहीं इन्होंने 1722 चर्चाओं में हिस्सा लिया है, इन्होंने सदन में अब तक 11 व्यक्तिगत सदस्य बिल पेश किए हैं, कुल मिलाकार सदन में इनका रिकार्ड काफी अच्छा रहा है, उन्हें साल 2017 में सबसे सक्रिय सांसद भी चुना गया था।

साल 2014 के चुनावों में इस सीट पर BSPदूसरे, सपा तीसरे और कांग्रेस चौथे नंबर पर रही थी। साल 2014 में यहां पर 1601855 मतदाताओं ने अपने मतों का इस्तेमाल किया था, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 55 प्रतिशत और महिला मतदाताओं की संख्या 44 प्रतिशत थी। बांदा की 77 प्रतिशत आबादी हिंदू और 21 प्रतिशत जनसंख्या मुस्लिमों की है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget