एक्सप्लोरर

BHU में इस प्लान से बढ़ेगा वोटिंग प्रतिशत, BJP के दिग्गज नेता भी लोगों से कर रहे ये खास अपील

UP Election News: वाराणसी में 1 जून को वोटिंग होना है. वहीं पिछली बार बीएचयू में कम मतदान हुआ था. इसलिए बीएचयू का वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए पीएम मोदी के खास प्लान पर एक संगठन काम कर रहा है.

Lok Sabha Election 2024: वाराणसी में इस बार सभी दलों के नेताओं ने लोगों से बढ़- चढ़ कर वोटिंग में भागीदार होने के लिए अपील की है. सबसे बड़ी चुनौती इस बार प्रचंड गर्मी और धूप का असर भी देखा जा रहा है. इसको देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला प्रशासन और राजनीतिक दल के नेता लोगों से 1 जून को वोटिंग करने के लिए खास अपील करते नजर आ रहे हैं. इसी बीच पिछले चुनाव के आंकड़ों के आधार पर देश की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में से एक BHU में शत प्रतिशत मतदान के लिए खुद प्रधानमंत्री मोदी के दिशा निर्देश पर काम किया जा रहा है.  

पिछले वर्षों के विधानसभा और लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद वाराणसी की एक अलग पहचान के रूप में जाने जाने वाले काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कर्मचारी प्रोफेसर व अन्य स्थानीय लोगों की वोटिंग प्रतिशत कम देखी गई. जिसके बाद सीधे तौर पर सवाल उठा की सबसे बड़ा बुद्धिजीवी वर्ग आखिर क्यों मतदान से पीछे रहता है. अब इसको लेकर बीजेपी द्वारा काशी हिंदू विश्वविद्यालय से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बैठक आयोजित की है. यह बैठक प्रधानमंत्री मोदी के चुनाव संचालक जगदीश भाई पटेल के नेतृत्व में किया गया. 

कार्यक्रम का उद्देश्य BHU में मतदान प्रतिशत को बढ़ावा देना
जगदीश भाई पटेल ने कहा कि हम अपने आसपास और संपर्क के लोगों से जाकर सीधा मतदान करने के लिए अपील करें. इसके अलावा बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से रमेश कुमार भी मौजूद रहे. जिन्होंने बैठक में लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि मतदान करने के लिए अपने घरों से निकले. आवश्यकता है कि मजबूत सरकार चुनने के लिए हम पहले मतदान करेंगे फिर जलपान करेंगे. इस कार्यक्रम का एकमात्र उद्देश्य वाराणसी में स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय में मतदान प्रतिशत को बढ़ावा देना है.

उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भी एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान कहा कि  हमें पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से ऐतिहासिक जीत हासिल करने जा रहे हैं.  लेकिन हम सभी भाजपा नेता इस बात के लिए भी विशेष प्रयास कर रहे हैं कि वाराणसी में अच्छी संख्या में मतदान हो, प्रचंड गर्मी का भी असर है. इसलिए लोग सुबह ही अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का प्रयोग करें .वैसे 1 जून को यह देखना दिलचस्प होगा कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय सहित पूरे वाराणसी जनपद से कितने प्रतिशत वोटिंग होती है.

ये भी पढ़ें:  मंत्री डॉ. संजय निषाद बोले- 'सपा-BSP ने वोट लिया, फूलन देवी और अन्‍य नेताओं को मरवा दिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget