एक्सप्लोरर

Ballia News: बलिया में दूसरी कक्षा के छात्र की पिटाई, टीचर ने बेंच पर पटककर मारा, बीएसए ने दिए जांच के आदेश

Ballia News: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सात साल का बच्चा कह रहा है कि मैडम ने उसे बेंच पर पटक दिया और पिटाई की. पिता का कहना है कि उनका बच्चा मानसिक रूप से कमजोर है.

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) में मानसिक रूप से कमजोर दूसरी कक्षा के बच्चे की पिटाई और उसे बेंच पर पटकने का वीडियो (Video) सामने आया है जिसके बाद हंगामा मच गया है. ये वीडियो हनुमानगंज शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय निधरिया का है जहां एक शिक्षक ने मानसिक रूप से कमजोर दूसरी कक्षा के बच्चे की पिटाई की और उसे बेंच पर पटक दिया. वीडियो सामने आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एक्शन में आ गए हैं और उन्होंने इस मामले में आरोपी शिक्षिका के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं.

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह ने रविवार को बताया कि उन्हें मीडिया के जरिए शनिवार को पता चला कि कंपोजिट विद्यालय, निधरिया की एक शिक्षिका ने एक छात्र की पिटाई की है. जिसका वीडियो भी सामने आया है. उन्होंने कहा, मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं. उन्होंने बताया, खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्र को जांच कर तत्काल आख्या देने का निर्देश दिया गया है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

टीचर ने बच्चे को बेंच पर पटका

दरअसल, शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें सात साल का बच्चा कह रहा है कि मैडम ने उसे बेंच पर पटक दिया और पिटाई की. ये बच्चा कंपोजिट विद्यालय, निधरिया में दूसरी कक्षा का छात्र है. इसके बाद वीडियो में बच्चे के पिता सुनील कुमार यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि शिक्षका ने उनके बच्चे पर नट बोल्ट की चोरी का आरोप लगा कर पहले तीन राउंड में पिटाई की और फिर इसके बाद उसे बेंच पर पटक दिया.

यही नहीं बच्चे के पिता ने ये भी आरोप लगाया कि घटना के बाद शिक्षिका ने बच्चे को धमकाया कि वो घर पर किसी को इसके बारे में ना बताए, नहीं तो उसकी फिर से पिटाई होगी. पिता का कहना है कि उनका बेटा मानसिक रूप से कमजोर है. 

ये भी पढ़ें- UP News: अखिलेश यादव का दावा- IPS ने मांगी 20 लाख रुपये की रिश्वत, वीडियो शेयर कर पूछा- 'बुलडोजर चलेगा?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget