एक्सप्लोरर

Bahraich News: बहराइच में हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश, रिटायर्ड प्रोफेसर बने शिकार, दो महिलाओं समेत तीन पर मामला दर्ज

Bahraich Crime News: हुस्न के फंदे में फंसाकर र‍िटायर्ड प्रोफेसर का अश्लील वीडियो बना लिया गया और वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए की वसूली कर ली गई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

UP Crime News: बहराइच (Bahraich) में हनी ट्रैप (Honey Trap) का हाई प्रोफाईल मामला सामने आया है. दो महिलाओं ने किसान महाविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर को प्रेमजाल में फंसाया और अश्लील वीडियो बनाकर लाखों वसूल लिए. कोतवाली देहात इलाके के सूफी पुरा में रहने वाले रिटायर्ड प्रोफेसर आए दिन की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नजदीकी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़ित विमलेश जायसवाल की तहरीर पर कोतवाली देहात की पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

बहराइच में बिछा है हनी ट्रैप का जाल

विमलेश जयसवाल ने बताया कि प्रेमजाल में फंसने के बाद दो महिलाओं ने नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बना लिया. उन्होंने बताया कि अश्लील वीडियो वायरल की धमकी देकर लाखों रुपए वसूल लिए गए. प्रोफेसर को रिटायर्ड होने के बाद एक करोड़ रुपए मिलने वाले थे. हनी ट्रैप गैंग की नजर रिटायरमेंट के एक करोड़ रुपए पर थी. उन्होंने बताया कि ब्लैकमेलिंग का विरोध करने पर महिलाओं ने मारपीट भी की. एसपी सिटी ज्ञानेन्जय सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है. गहराई से तहकीकात की जा रही है.

दो महिलाओं के हुस्न से रहें सावधान!

उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया. बताया जा रहा है कि हनी ट्रैप गैंग पहले भी कई बड़े अधिकारियों और डॉक्टरों को शिकार बना चुका है. लोक लज्जा और सामाजिक तिरस्कार की वजह से मामला सामने नहीं आया. हनी ट्रैप गैंग का शिकार बहराइच के एक एमबीबीएस डॉक्टर आरपी सिंह भी बने थे. उन्होंने बताया कि बड़े ही शातिर तरीके से हनी ट्रैप के जाल में फंसाकर 50 लाख की वसूली की गई. उन्होंने दावा किया कि पुलिस अधिकारी भी महिलाओं के जाल में फंस चुके हैं. डॉक्टर ने हनी ट्रैप गैंग को पुलिस संरक्षण मिलने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पुलिस के संरक्षण की वजह से हनी ट्रैप गैंग की महिलाओं पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई.

Jyoti Maurya Case: एसडीएम ज्योति मौर्य मामले में कमांडेट मनीष दुबे पर गिरी गाज, सस्पेंड करने और विभागीय जांच का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget