एक्सप्लोरर

बहराइच: पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा, शादी कराने को लेकर की थी हत्या

बहराइच में करीब 2 महीने पहले हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने मृतक की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया था.

यूपी के बहराइच के थाना खैरीघाट क्षेत्र में करीब 2 महीने पहले हुए अज्ञात व्यक्ति के मर्डर का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस पूरे मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. थाना खैरीघाट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मृतक की शिनाख्त करते हुए 2 हत्यारों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर गन्ने के खेत से हत्या में प्रयुक्त बांका व हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने हत्या करने का अपराध स्वीकार किया है.

मृतक की शिनाख्त में लगा समय

आपको बता दें, 25 जून 2021 को थाना खैरी घाट के ग्राम दूधाधारी वैवाही में गला काट कर एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या की गई थी. घटना के बाद बरामद किए गए शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी. हत्या के खुलासे के लिए थाना खैरीघाट व एसओजी की संयुक्त टीम को लगाया गया था. संयुक्त टीम ने सफलतापूर्वक घटना का अनावरण करते हुए दो हत्यारों को गिरफ्तार किया है.

पहचान छिपाने के लिए मृतक के चेहर पर डाला तेजाब

गिरफ्तार अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि मृतक प्रमोद तिवारी उसी का ही रहने वाला था और वो उसका पड़ोसी था. मृतक ने अपनी शादी कराने के लिए अपने हिस्से की जमीन बेचकर आरोपियों को पैसे दिए थे. वहीं, काफी समय तक शादी ना होने के कारण प्रमोद तिवारी ने उन लोगों पर शादी कराने का दबाव बनाया तो आरोपियों ने उसके खिलाफ साजिश रच दी. आरोपियों ने तंत्र मंत्र विधि द्वारा खेत में जमीन के नीचे गड़े सोने की खोज का झांसा देकर अपने साथ ले गए. साजिश के तहत उन्होंने मौका देख कर प्रमोद तिवारी की गला काटकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाल दिया व हत्या में प्रयोग किए गए बांके को गन्ने में छुपा कर हत्यारे मुंबई भाग गए थे.

यह भी पढ़ें.

हेरात पर तालिबान के कब्जे के बाद 207 कॉर्प्स कमांडर समेत पुलिस चीफ और सभी सरकारी अधिकारियों ने किया सरेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget