एक्सप्लोरर

बहराइच में भेड़िये का आतंक, 12 साल के बच्चे पर किया हमला, अस्पताल में कराया भर्ती

UP News: बहराइच के महसी इलाके के खमरिया हरदो पट्टी गांव में भेड़िये ने 12 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया.  बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Bahraich News: बहराइच जिले के महसी इलाके के खमरिया हरदो पट्टी गांव में भेड़िये का आतंक लगातार जारी है. देर रात एक बार फिर भेड़िये ने गांव के एक 12 वर्षीय बालक पर हमला कर दिया. इस हमले में बालक अमन गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों की मदद से घायल अमन को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. आपको बता दे इससे पहले हाल ही में बहराइच में ही भेड़िये ने दो साल के बच्चे पर हमला कर उसकी जान ले ली थी. 

ग्रामीणों के मुताबिक, अमन गांव के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक भेड़िया उस पर झपट पड़ा. बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और शोर मचाकर भेड़िये को भगाया. इसके बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. लोग अपने बच्चों को बाहर निकलने से रोक रहे हैं और घरों में ही रहने की हिदायत दे रहे हैं.

भेड़िये की दहशत ने उड़ाई ग्रामीणों की नींद
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से भेड़िये की दहशत ने गांव वालों की नींद उड़ा दी है. इससे पहले भी गांव में मवेशियों पर हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. वन विभाग को बार-बार सूचना देने के बाद भी भेड़िये को पकड़ने में कोई कामयाबी नहीं मिली है. इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी भी बढ़ती जा रही है.

गौरतलब है कि बहराइच जिला नेपाल की सीमा से सटा हुआ है और यहां घने जंगल भी हैं. इन जंगलों में जंगली जानवरों की संख्या अच्छी-खासी है. अक्सर ऐसे जानवर जंगल छोड़कर गांवों की ओर आ जाते हैं. खासकर गर्मियों के मौसम में पानी और भोजन की तलाश में जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों में घुस आते हैं. इससे जान-माल का नुकसान होने की घटनाएं बढ़ जाती हैं.

वन विभाग ने लगाए पिंजरे
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भेड़िये को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं. इसके अलावा वनकर्मियों की गश्त भी बढ़ा दी गई है. बावजूद इसके अब तक भेड़िये को पकड़ने में कोई सफलता नहीं मिली है. अधिकारी लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे सतर्क रहें और बच्चों को अकेले बाहर न भेजें.

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द भेड़िये को पकड़कर इलाके में शांति बहाल की जाए. वहीं, प्रशासन ने भी वन विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं कि भेड़िये को जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि गांव वालों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं. सभी को उम्मीद है कि वन विभाग जल्द ही इस समस्या का समाधान निकालेगा और गांव वालों को राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें: यूपी के इस गांव में जज साहब ने लगाई अदालत, माफिया बड़कू सिंह की जमीन की कराई पैमाइश

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापानी पर्यटकों का प्रवेश द्वार बनेगा यूपी, बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देगी योगी सरकार
जापानी पर्यटकों का प्रवेश द्वार बनेगा यूपी, बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देगी योगी सरकार
ग्रीन हाइड्रोजन का हब बनेगा यूपी, जापान से हुआ समझौता
ग्रीन हाइड्रोजन का हब बनेगा यूपी, जापान से हुआ समझौता
'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
राजस्थान पुलिस ने यूपी के कांस्टेबल को भेजा जेल, जानें मामला
राजस्थान पुलिस ने यूपी के कांस्टेबल को भेजा जेल, जानें मामला

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget