एक्सप्लोरर

Bahraich News: बहराइच में झाड़-फूंक के नाम पर धर्मांतरण के मामले आने से हड़कंप, पादरी समेत 10 गिरफ्तार

Conversion News: यूपी में बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र में अवैध धर्मांतरण का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में पादरी समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Bahraich Conversion News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक बार फिर से अवैध तरीके से धर्मांतरण का मामला सुर्खियों में आ गया है. पुलिस ने इस मामले में एक पादरी समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन पर आरोप है कि इन लोगों ने ग्रामीणों को अपनी बातों में बहला फुसलाकर धर्मांतरण कराने की कोशिश की, इस काम में उनके साथ कई और लोगों के भी शामिल होने की बात सामने आई हैं. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की जांच की जा रही है. 

बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र में अवैध धर्मांतरण का मामला सामने आया है. पुलिस उपाधीक्षक राहुल पाण्डेय ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नानपारा कोतवाली क्षेत्र के सिद्धनपुरवा गांव में पादरी बाबूराम पर गरीब ग्रामीणों को बहला फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप है. उसके इस काम में अन्य लोग भी शामिल थे. पाण्डेय ने बताया कि रविवार को 19 लोगों के खिलाफ अवैध रूप से धर्मांतरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया जिसके बाद बाबूराम समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

पादरी समेत 10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक आरोपी पादरी बाबूराम और उसकी पत्नी मासूम ग्रामीणों को अपनी बातों में बहला-फुसलाकर उनके धर्मांतरण की कोशिश करते था. ये लोग इलाज के नाम पर झाड़-फूंक कर कैंसर समेत अन्य बीमारियों से निजात दिलाने का लालच देकर ग्रामीणों को धर्मांतरण के लिए उकसाते थे. पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो प्रशासन हरकत में आया, जिसके बाद नानपारा थाना क्षेत्र में इस मामले को लेकर एक शिकायत दर्ज की गई है. इस मामले में 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. 

सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी पादरी बाबूराम समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. जल्द ही अन्य की भी गिरफ्तारी की जाएगी. पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand Rain: उत्तराखंड में भारी बारिश से हाहाकार, नदियां उफान पर, कई इलाकों में भरा पानी, हेल्पलाइन नंबर जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा
यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा
यूपी: त्यौहारों की मिठास में घुल रहा जहर, खाद्य विभाग ने हापुड़ में 3 क्विंटल खोया किया नष्ट
यूपी: त्यौहारों की मिठास में घुल रहा जहर, खाद्य विभाग ने हापुड़ में 3 क्विंटल खोया किया नष्ट
'दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई...', उपद्रवियों को CM योगी चेतावनी
'दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई...', उपद्रवियों को CM योगी चेतावनी
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित

वीडियोज

Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs
Salman Khan की Monster में 50 दिन का खतरनाक Action! Eid 2027 पर रिलीज होगी फिल्म?
Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का Patch-Up! Engagement टूटने के बाद फिर शुरू हुई Love Story
सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget