एक्सप्लोरर

Baghpat News: बागपत में पुलिस ने किया शमा हत्याकांड का पर्दाफाश, पति ने इस वजह से कर दी थी हत्या

Baghpat Murder Case: बागपत में पुलिस ने शमा हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. यहां जानें पूरा मामला.

UP Latest News: उत्तर प्रदेश के बागपत में सिंघावली अहीर थाना पुलिस (Singhawli Ahir Thana)ने शमा हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि महिला शमा मोहल्ले के लोगों से बातें करती थी और यह शमा के पति महबूब को पसंद नहीं था इसलिए उसने शमा की हत्या कर दी और हत्या को हादसे का रूप देते हुए लोगों से यह कह दिया कि शमा का दुपट्टा मशीन में आ गया और उसकी मौत हो गई.

पुलिस को सूचना दिए बगैर शमा के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया, लेकिन शमा के भाई को शक होने पर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा ही कर दिया.

25 मार्च की रात संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी मौत

बागपत के सिंघावली अहीर जनपद के सैड़भर गांव में शमा नाम की महिला की इसी साल 25 मार्च की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. ससुराल पक्ष के लोगों ने यह कहते हुए कि पड़ोस के आस मोहम्मद की फैक्ट्री में काम के दौरान मशीन में दुपट्टा फंसने से शमा की मौत हो गई है, बगैर पुलिस कार्रवाई के ही महिला के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था.

शमा के भाई अकरम निवासी मेरठ के सालेहनगर को विश्वास नहीं हो रहा था, इसलिए अकरम ने शमा की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को एक शिकायत पत्र दिया था, जिसमें उसने अपनी बहन की हत्या की आशंका जताते हुए कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी. 

एसपी ने घटना की जांच कराई तो पिछले माह 14 अप्रैल को शमा के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया. रिपोर्ट में शमा के शरीर पर चोट के निशान मिले थे. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अकरम ने अपने बहनोई महबूब के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में अपनी बहन की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया.

पुलिस ने विवेचना शुरू की तो शमा के पति महबूब को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया. एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि शमा मोहल्ले के अन्य लोगों से बातचीत करती थी, इस बात से महबूत नाराज रहता था. इसी विवाद को लेकर 25 मार्च को रात महबूब ने हथौड़े से शमा की हत्या कर दी. एक बोरी से हथौड़े पर लगा खून साफ कर दिया. आरोपी ने हथौड़ा व बोरी को मशीन के पीछे छिपा दिया और शमा के शव को हादसा बताते हुए कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया था.

इसे भी पढ़ें:

Uttarakhand: उत्तराखंड पुलिस ने बिहार के नवादा से किया चार साइबर ठगों को गिरफ्तार, ऐसे करते थे धोखाधड़ी

Uttarakhand News: केंद्र ने उत्तराखंड के केंद्रीय विश्वविद्यालयों को CUET से छूट दी, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अग्निवीर योजना पर कांग्रेस का हल्ला बोल, देहरादून में निकाली आक्रोश रैली
अग्निवीर योजना पर कांग्रेस का हल्ला बोल, देहरादून में निकाली आक्रोश रैली
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
Embed widget