संभल SP केके बिश्नोई की विदाई पर IPS पत्नी बोलीं- मुझे हमेशा तुम पर गर्व
संभल हिंसा के समय चर्चा में आए एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने ट्रांसफर के बाद अब विदाई ले ली है. इस बीच उनकी पत्नी ने भी उन पर जमकर प्यार बरसाया है. साथ ही उन्होंने भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते दिनों पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सरकार द्वारा राज्य के 9 जिलों में पुलिस एसपी का ट्रांसफर किया गया है. इस बीच संभल के एसपी रहे कृष्ण कुमार बिश्नोई का भी ट्रांसफर किया गया है. केके बिश्नोई को अब बिजनौर का एसएसपी बनाया गया है. ट्रांसफर के बाद केके बिश्नोई संभल से विदाई के समय भावुक नजर आए.
अब उनकी आईपीएस पत्नी अंशिका वर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन पर जमकर प्यार बरसाया है. अंशिका ने केके बिश्नोई के साथ वर्दी में फोटो शेयर किया. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मुझे हमेशा तुम पर गर्व है. अगले असाइनमेंट के लिए शुभकामनाएं." साथ ही अंशिका ने 'सैल्यूट' का इमोजी भी लगाया है.
लखनऊ हत्याकांड: कैसे मानस तक पहुंचा हथियार? अब तक नहीं सुलझी गुत्थी
संभल में हुआ विदाई समारोह
आईपीएस केके बिश्नोई के लिए शनिवार (22 अगस्त) को संभल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान केके बिश्नोई ने अपने सफर और एक्सपीरियंस को याद किया. इस बीच केके बिश्नोई भावुक नजर आए. समारोह के दौरान संभल डीएम अंकित खंडेलवाल की आंखों में भी आंसू दिखाई दिए. इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने उनका सम्मान किया और गर्मजोशी से विदाई दी.
बरेली में तैनात हैं IPS अंशिका वर्मा
आईपीएस केके बिश्नोई ने 29 मार्च 2026 को राजस्थान में आईपीएस अंशिका वर्मा से पूरे हिंदू-रीति-रिवाज के साथ शादी की है. फिलहाल आईपीएस अंशिका वर्मा बरेलीमें एसपी साउथ के पद पर मौजूद हैं. शादी के बाद दोनों पति-पत्नी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आए थे. बता दें कि अंशिका और कृष्ण कुमार बिश्नोई की मुलाकात गोरखपुर में तैनाती के समय हुई थी. उस समय केके बिश्नोई एसपी सिटी और अंशिका वर्मा एएसपी के पद पर तैनात थीं.
संभल हिंसा के दौरान चर्चा में आए केके बिश्नोई
संभल में 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के दौरान आईपीएस केके बिश्नोई चर्चा में आए थे. उस समय उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के फैसले लिए थे. केके बिश्नोई द्वारा संभल हिंसा में शामिल आरोपियों के पोस्टर विवादित जामा मस्जिद की दीवारों पर चस्पा करवाए गए थए. इस हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा पर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की थी.
अमरोहा में बाढ़ का खतरा, कई गावों में घुसा पानी; DM ने लिया जायजा























