एक्सप्लोरर

यूपी: बागपत में क्रिकेट विवाद पर सिपाही अजय की हत्या, प्राइमरी स्कूल टीचर पर आरोप

Baghpat News:एक सप्ताह पहले अजय और गांव के ही प्राइमरी स्कूल शिक्षक मोहित आर्य के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था. विवाद व्हाट्सएप ग्रुप पर कमेंटबाजी और धमकियों तक पहुंच गया.

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए मामूली विवाद ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का रूप ले लिया. सहारनपुर में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही अजय की रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोपी गांव का ही प्राइमरी स्कूल शिक्षक मोहित आर्य बताया जा रहा है, जो घटना के बाद फरार है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

जनपद के खेकड़ा थाना क्षेत्र के सुनहैड़ा गांव निवासी सिपाही अजय छुट्टी पर घर आया था. पुलिस के मुताबिक एक सप्ताह पहले अजय और गांव के ही प्राइमरी स्कूल शिक्षक मोहित आर्य के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था. यह विवाद व्हाट्सएप ग्रुप पर कमेंटबाजी और धमकियों तक पहुंच गया. रविवार रात करीब 10:30 बजे जब अजय गांव में कुएं के पास से घर लौट रहा था,  मोहित ने तमंचे से गोली चला दी. गोली अजय की कमर से होकर पेट से निकली, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े.

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी. परिजन अजय को बागपत के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया. इलाज के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही खेकड़ा कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. एएसपी बागपत नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में क्रिकेट विवाद के बाद व्हाट्सएप पर धमकियां दी गई थीं. मोहित आर्य ने अजय पर तमंचे से गोली चलाई, जिससे उनकी मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

ये है विवाद का कारण

एएसपी एनपी सिंह के अनुसार, अजय और मोहित दोनों सहारनपुर में तैनात थे. अजय यूपी पुलिस में सिपाही और मोहित प्राइमरी स्कूल में शिक्षक. एक सप्ताह पहले क्रिकेट खेलने को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद व्हाट्सएप चैट में तीखी बहस और धमकियां दी गई थीं. इसी रंजिश में मोहित ने अजय की हत्या कर दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget