एक्सप्लोरर

जंगल में शिकार करने गए तीन युवकों में से एक की गोली लगने से हुई मौत, मचा हड़कंप 

उत्तराखंड के बागेश्वर में जंगली सुअर का शिकार करने निकले 3 शिकारियों में से एक शिकारी की मौत हो गई. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है.

Bageshwar Youth Died During Hunting: बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में एक दर्दनाक घटना हुई है. जंगल में शिकार करने गए शिकारी खुद फंदे में फंस गए. इस दौरान गोली लगने से एक शिकारी की मौत हो गई. घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं, मृतक के चाचा ने कांडा थाने में हत्या का आरोप लगाते हुए साथी दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक मामले की गहन जांच जारी है. 

एक शिकारी का मिला शव 
सीओ ने बताया ये पूरी घटना कांडा थाना अंर्तगत भद्रकाली कपूरी जंगल में नदी किनारे की है. जहां जंगली सुअर का शिकार करने निकले 3 शिकारियों में से एक शिकारी का शव मौके से बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि उसके सीने और चेहरे पर गोली के छर्रों के निशान पाए गए हैं. फिलहाल कांडा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

अचानक चल गई गोली 
सीओ ने बताया कि कांडा क्षेत्र के जंगल में जंगली जानवरों का शिकार करने गए युवक की गोली लगने से मौत हो गई है. उसके साथ गए दो युवक पुलिस को गोलमोल जवाब दे रहे हैं. उनका कहना है कि अचानक बंदूक से गोली चली, जिससे युवक की मौत हो गई. पुलिस ने बंदूक कब्जे में ले ली है. पुलिस को जांच में पता चला है कि लाइसेंसी बंदूक गांव के किसी अन्य व्यक्ति की बताई जा रही है. लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है. 

पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच 
मिली जानकारी के मुताबिक तीन लोग गांव के एक व्यक्ति की लाइसेंसी बंदूक लेकर जंगल में शिकार करने गए थे. संदिग्ध हालात में बंदूक से चली गोली रवींद्र सिंह नाम के शख्स को को जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. गोली कैसे चली, किसने चलाई अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है. हालांकि, सीओ ने बाताया इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. अन्य किसी व्यक्ति का नाम जांच के दौरान सामने आता है तो पुलिस की तरफ से कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. 

ये भी पढ़ें: 

यूपी: सपा-बसपा से गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष लल्लू बोले- खामियाजा भुगत चुके हैं

अखिलेश यादव का दावा- यूपी में बनेगी 'सपा-महान दल' की सरकार, केशव प्रसाद मौर्य पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Eid Al Adha: बकरीद के बीच मलीहाबाद में हाई अलर्ट, कंसा पासी किले के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
बकरीद के बीच मलीहाबाद में हाई अलर्ट, कंसा पासी किले के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
Eid Al Adha 2026: यूपी के इस गांव में 19 साल से नहीं हुई कुर्बानी, पुलिस के निगरानी में रहते हैं बकरे 
यूपी के इस गांव में 19 साल से नहीं हुई कुर्बानी, पुलिस के निगरानी में रहते हैं बकरे 
अलीगढ़ में मनाया जा रहा बकरीद का त्योहार, शहर मुफ्ती ने लोगों से की यह खास अपील
अलीगढ़ में मनाया जा रहा बकरीद का त्योहार, शहर मुफ्ती ने लोगों से की यह खास अपील
UP Weather: यूपी आज से बदलेगा मौसम, नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 27 जिलों में गिरेंगे ओले
यूपी आज से बदलेगा मौसम, नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 27 जिलों में गिरेंगे ओले

वीडियोज

Bhopal High Profile Suicide: IPS की बेटी का सुसाइड नोट, 'पापा-मम्मी, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी'
Sansani | Patiala Drum Murder: नीले ड्रम में मिली नेहा की लाश! हाथों पर बने 'टैटू' ने खोला राज!
Bakrid Controversy | Janhit: दिल्ली से पटना तक फ्लैग मार्च, क्या कल थम जाएगा बकरे पर बवाल?
Bakrid Controversy | Bharat Ki Baat: बकरे पर बंटेंगे तो एकजुट कैसे रह सकेंगे? | Maharashtra News
Supreme Court on SIR | Sandeep Chaudhary: SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दी 'क्लीन चिट'!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईद-उल-अजहा पर PM मोदी का मैसेज, मुसलमानों को दी मुबारकबाद, जानें क्या कहा?
ईद-उल-अजहा पर PM मोदी का मैसेज, मुसलमानों को दी मुबारकबाद, जानें क्या कहा?
बकरीद पर AIMIM नेता वारिस पठान का बड़ा बयान, 'BMC और सरकार के दिशा निर्देश...'
बकरीद पर AIMIM नेता वारिस पठान का बड़ा बयान, 'BMC और सरकार के दिशा निर्देश...'
Donald Trump Buffalo: बकरीद पर कुर्बानी से बच गया 'डोनाल्ड ट्रंप भैंसा', आखिर बांग्लादेश सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
बकरीद पर कुर्बानी से बच गया 'डोनाल्ड ट्रंप भैंसा', आखिर बांग्लादेश सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
Drishyam 3 BO Day 7: ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन की धुआंधार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन भी की दमदार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, कहा- 'वनडे वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला जो अब...'
टी20 वर्ल्ड कप से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, कहा- 'वनडे वर्ल्ड कप जीतने से हमें बहुत आत्मविश्वास मिला जो अब...'
Eid Ul Adha 2026: ईद-उल-अजहा पर पाकिस्तान ने ईरान को US का नाम लेकर क्या मैसेज दिया? कहा- 'सच्चे मित्र की तरह...'
ईद-उल-अजहा पर पाकिस्तान ने ईरान को US का नाम लेकर क्या मैसेज दिया? कहा- 'सच्चे मित्र की तरह...'
बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान! सरकार दे रही हर साल 50 हजार की स्कॉलरशिप, कैसे उठाएं फायदा?
बेटियों के सपनों को मिलेगी उड़ान! सरकार दे रही हर साल 50 हजार की स्कॉलरशिप, कैसे उठाएं फायदा?
एयरपोर्ट के अंदर घुसा आवारा कुत्ता, टेबल पर चढ़कर खाने लगा खाना-VIDEO देख यूजर्स ने लिए मजे
एयरपोर्ट के अंदर घुसा आवारा कुत्ता, टेबल पर चढ़कर खाने लगा खाना-VIDEO देख यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget