एक्सप्लोरर

Uttarakhand: सीएम धामी की घोषणा के बावजूद बागेश्वर में नहीं बनेगा जिला अस्पताल का नया भवन, जानें- क्या है वजह

पिछले साल सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में जिला अस्पताल का अपना भवन बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अब भूमि की और अन्य अड़चने सामने आ गईं हैं जिसके चलते पुराने भवन का ही विस्तारीकरण होगा.

Bageshwar District Hospital: उत्तराखंड (Uttarakhand) के बागेश्वर (Bageshwar) को यूं तो जिला बने हुए सालों हो गए लेकिन अभी तक बागेश्वर जिला अस्पताल को अपना भवन नहीं मिल पाया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने जिला अस्पताल का भवन बनाने की घोषणा की थी पर उसके बावजूद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागेश्वर में चल रहे जिला अस्पताल परिसर का ही विस्तार किया जा रहा है, जिला अस्पताल का अपना भवन अब कहीं नहीं बनेगा.

बता दें कि अक्टूबर में बागेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में जिला अस्पताल का अपना भवन बनाने की घोषणा की थी. उन्होंने खोली में जिला अस्पताल के भवन को बनाने की बात कही थी, लेकिन खोली में भूमि की और अड़चन सामने आ गई है. जिस वजह से जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला अस्पताल परिसर बागेश्वर के विस्तार की योजना बनाई गई है, योजना के अनुसार दो फेज में काम करने की बात भी कही जा रही है.

Kedarnath Yatra 2022: केदारनाथ पैदल मार्ग पर चारों तरफ फैली गंदगी, जिला पंचायत अध्यक्ष ने पर्यटन मंत्री से की शिकायत

अस्पताल पर दो फेज में होगा काम

सीएमओ डॉ सुनीता टम्टा ने बताया कि पहले फेज में जिला स्थल परिसर के सामने मंदिर के पास स्थित 4000 वर्ग फीट जमीन में पार्किंग, आई यूनिट वार्ड, ऑपरेशन थिएटर साथ ही पैथोलॉजी बनाया जाएगा. वहीं दूसरे फेज में 8000 वर्ग फीट जमीन में पार्किंग, ओपीडी, पंचकर्म यूनिट व डायलिसिस यूनिट भी यही शिफ्ट की जाएगी. उन्होंने बताया कि दोनों कार्यों में करीब 16 से 18 करोड़ की लागत आएगी. ग्रामीण निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी है, साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने शासन को भेज दिया है. जल्द मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा. इसके साथ ही अस्पताल में वर्ल्ड बैंक के तहत भी कार्य कराया जाएगा.

Gorakhpur: राज ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर फिर बोले बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
Embed widget