एक्सप्लोरर

Bageshwar News: बागेश्वर में मौसम में बदलाव से बढ़ने लगीं बीमारियां, रोजाना 100 से अधिक बच्चों का हो रहा इलाज

Uttarakhand News: बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता निखुर्पा ने बताया कि मौसम में जो परिवर्तन आया है, इस वजह से हमारे पास ओपीडी में बहुत सारे बच्चे आ रहे हैं, जो कि सामान्य वायरल फीवर से ग्रसित हैं.

Bageshwar News: बागेश्वर (Bageshwar) में  मौसम में बदलाव ने बीमारियों में इजाफा कर दिया है. जिला अस्पताल में जांच कराने वालों में बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. औसतन सौ बच्चे रोजाना जांच कराने पहुंच रहे हैं. यह संख्या सामान्य दिनों की संख्या में दोगुनी से अधिक है. जिले में सुबह-शाम ठंड पड़ रही है, जबकि दिन के समय तेज धूप निकलने से गर्मी के दिनों जैसा अहसास होने लगा है. मौसम में हो रहे बदलाव के कारण मौसमी बीमारियां बढ़ रही हैं. वायरल फीवर, निमोनिया, टाइफाइड, सर्दी, जुकाम, खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं.कई लोगों में पीलिया की शिकायत भी हो रही है.

जिला अस्पताल में सोमवार की ओपीडी 523 रही तो मंगलवार को 500 रही. वहीं बुधवार को 550 से अधिक मरीज जांच कराने आए. मरीजों में बाल रोगियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. सोमवार को 120 बच्चों की जिला अस्पताल में जांच कराई गई. मंगलवार को भी 90 से अधिक बच्चों की जांच की गई. वहीं बुधवार को 105 बच्चो की जांच की गई. बच्चों में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के साथ ही उल्टी और दस्त की शिकायत भी है. 

मौसमी बीमारियों में हुआ इजाफा
कांडा, कपकोट सीएचसी में भी इन दिनों सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार की शिकायत लेकर लोग पहुंच रहे हैं. चि‌कित्सक बच्चों का उपचार करने के साथ उन्हें पानी उबालकर पिलाने, बाहर के खाने से परहेज और सुबह-शाम की ठंड से विशेष बचाव करने और बीमार होने पर तत्काल चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दे रहे हैं. एक सप्ताह से बाल रोगियों की संख्या बढ़ी है. जिला मुख्यालय से लेकर दूरदराज के गांवों से भी बच्चे जांच कराने आ रहे हैं. अधिकांश बच्चे मौसमी बीमारी की चपेट में हैं. सामान्य दिनों में रोजाना 30 से 50 बच्चों की जांच की जाती थी. इन दिनों 90 से 120 बच्चों की रोजाना जांच की जा रही है.

जिला अस्पताल बागेश्वर की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता निखुर्पा ने बताया कि मौसम में जो परिवर्तन आया है, इस वजह से हमारे पास ओपीडी में बहुत सारे बच्चे आ रहे हैं, जो कि सामान्य वायरल फीवर से ग्रसित होकर आ रहे हैं, वायरल बीमारियां बहुत ज्यादा फैल रही हैं. सर्दी, खांसी, बुखार आना और उल्टी दस्त की वजह से ग्रसित भी बहुत सारे मरीज आ रहे हैं, कुछ पीलिया के मरीज भी आ रहे हैं, जिनका हम इलाज कर रहे हैं. बच्चों की बीमारियों को बिल्कुल भी हल्के में ना लें, बच्चों को बाहर न निकालें, वायरल बीमारियां एक हफ्ते का समय लेती हैं. उस दौरान आपको ये ध्यान में रखना है कि पानी खूब सारा पिलाएं. 

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: 'भगवान सबके हैं वह भगवान के ठेकेदार नहीं', गाजीपुर में बीजेपी पर जमकर बरसे अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget