एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती भी जाएंगे बागेश्वर धाम, कल से हो रही महोत्सव की शुरुआत

बागेश्वर धाम में कल से शुरू हो रहे धीरेंद्र शास्त्री के महोत्सव के लिए उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को भी न्योैता दिया है. बता दें कि शंकराचार्य ने शास्त्री की दिव्य शक्तियों पर सवाल उठाए थे.

Bageshwar Dham News: मध्य प्रदेश के छतरपुर के गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वर धाम में कल से एक हफ्ते का महोत्सव शुरू हो रहा है. इसी हफ्ते बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री के आयोजित महोत्सव में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद भी शामिल होंगे. धीरेंद्र शास्त्री ने इस महोत्सव में शामिल होने के लिए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को आज ही न्यौता भिजवाया है. बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री ने अपने चचेरे भाई लवकेश और धाम से जुड़े अन्य लोगों भी औपचारिक आमंत्रण भेजा है.

धीरेंद्र शास्त्री ने आज सुबह छत्तीसगढ़ के रायपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को औपचारिक आमंत्रण दिया है. बता दें कि रायपुर के बलौदा बाजार पलारी में शंकराचार्य का कार्यक्रम चल रहा है. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मीडिया प्रभारी डॉ. शैलेंद्र योगी ने दावा किया है कि धीरेंद्र शास्त्री के हफ्ते भर तक चलने वाले महोत्सव में अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती किसी एक दिन शामिल होंगे.

इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन

बता दें कि बागेश्वर धाम में कल से एक हफ्ते का महोत्सव शुरू हो रहा है जिसका समापन महाशिवरात्रि के दिन होगा. हफ्ते भर के इस महोत्सव में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान बीजेपी सांसद और गायक मनोज तिवारी भजन संध्या पेश करेंगे, वहीं वृंदावन के श्री राम शर्मा रासलीला का आयोजन करेंगे. इसके अलावा वृंदावन के राजेंद्र दास देवाचार्य हनुमत कथा का आयोजन करेंगे. वहीं संत श्री रामचरितमानस का पाठ करेंगे. इस दौरान 100 से ज्यादा गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह भी कराया जाएगा.

शंकराचार्य ने किया था शास्त्री को चैलंज

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महोत्सव में शामिल होने के लिए छतरपुर के बागेश्वर धाम जाएंगे. मीडिया प्रभारी डॉ शैलेंद्र खुद भी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ मौजूद हैं. धीरेंद्र शास्त्री की दिव्य शक्ति के मामले सामने आने के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कई सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि अगर उनके पास दिव्य शक्ति है तो वह उत्तराखंड के जोशीमठ में आई आपदा को ठीक करें. धीरेंद्र शास्त्री को लेकर मचे विवाद को लेकर पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने शास्त्री का समर्थन किया था. वहीं अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बागेश्वर धाम जाने से धीरेंद्र शास्त्री को उनका भी समर्थन मिल जाएगा.

बता दें कि प्रयागराज के माघ मेले में हिंदू राष्ट्र की हुंकार भर चुके धीरेंद्र शास्त्री ने माघ मेले में ही शंकराचार्य के करीबी शिष्य से मुलाकात की थी और अब न्यौता भेजकर उन्होंने शंकराचार्य की तरफ दोस्ती की तरफ हाथ बढ़ाया है.

ये भी पढ़ें: Khelo India Youth Games: 13 दिवसीय खेलो इंडिया गेम्स का हुआ समापन, संबोधन के दौरान CM शिवराज हुए भावुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget