एक्सप्लोरर

Jaya Prada News: फरार घोषित होने के बीच जया प्रदा की याचिका हाईकोर्ट से खारिज, वकील ने अदालत में कही ये बात

Jaya Prada से जुड़ा मामला 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित है, जब वह रामपुर सीट से BJP की उम्मीदवार थीं.

Jaya Prada News: फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा नाहटा की अर्जियां खारिज कर दी गई हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जयाप्रदा की दो अर्जियां खारिज कर दी हैं. याचिका वापस लेने के आधार पर कोर्ट ने अर्जियां खारिज की हैं. 

रामपुर के जिला अदालत से दो अलग-अलग मामलों में जारी गैर जमानती वारंट के खिलाफ जयाप्रदा ने याचिकाएं दाखिल की थी.  जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच में मामले की सुनवाई  हुई.  सुनवाई के दौरान जयाप्रदा के वकीलों ने कोर्ट से कहा कि वह कुछ नए तथ्यों और नए डॉक्यूमेंट के साथ नई अर्जी दाखिल करना चाहते हैं.

वकीलों ने दोनों याचिकाओं को इसी आधार पर वापस लिए जाने की कोर्ट से इजाजत मांगी. अदालत ने जयाप्रदा के वकीलों के अनुरोध को मंजूर करते हुए याचिकाओं को वापस लेने की इजाजत दी. अदालत ने वापस लिए जाने के आधार पर अर्जियों को खारिज कर दिया.

UP Politics: 'उनका काम नहीं बन पाया' पल्लवी पटेल पर मनोज पांडेय के इस बयान ने बढ़ाया सस्पेंस

जयाप्रदा के खिलाफ दोनों मुकदमे 2019 के लोकसभा चुनाव में दर्ज हुए थे. दोनों मामले आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े हुए हैं. रामपुर की जिला अदालत से समन जारी होने के बावजूद कोर्ट में  जयाप्रदा पेश नहीं हो रही थी. कई बार समान जारी होने के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं होने पर रामपुर की जिला अदालत में जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट  जारी किया था.

जयाप्रदा की याचिका हाईकोर्ट में पेंडिंग
हालांकि मुरादाबाद से जुड़े हुए एक मामले में हाईकोर्ट में अभी  सुनवाई नहीं हो पाई है. मुरादाबाद के मामले में जयाप्रदा की याचिका हाईकोर्ट में पेंडिंग है. 

बता दें सात बार गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद जया प्रदा कोर्ट के सामने पेश नहीं हुईं.  बीते दिनों न्यायाधीश शोभित बंसल की अध्यक्षता वाली एमपी- एमएलए विशेष अदालत ने अब पुलिस अधीक्षक को 6 मार्च तक अदालत में उनकी हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाने का निर्देश दिया है.

यह कानूनी प्रावधान तब लागू किया जाता है, जब कोई आरोपी व्यक्ति वारंट के बावजूद अदालत में पेश होने में विफल रहता है, जिससे उसकी हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए उद्घोषणा प्रक्रिया शुरू होती है. जया प्रदा पहले राज्यसभा सांसद और फिर लोकसभा सांसद बनीं. वह 2019 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुई थीं.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget