एक्सप्लोरर

Azamgarh by-election: BJP प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ और SP प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने इस मुद्दे पर मांगा वोट, जानिए क्या कहा

दिनेश लाल निरहुआ ने कहा, इस बार आजमगढ़ के लोग विपक्ष का साथ नहीं देंगे, सरकार के साथ रहेंगे. धर्मेंद्र यादव ने कहा, आजमगढ़ के विकास के लिए अखिलेश यादव ने बहुत काम किया है.

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव (Azamgarh Lok Sabha by-election) के लिए बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ (Dinesh Lal Nirahua) आज सदर विधानसभा के भिलाई से रानी की सराय आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट मांगने की अपील कर रहे हैं. दिनेश लाल निरहुआ ने लोगों से कहा कि, इस बार आजमगढ़ के लोग विपक्ष का साथ नहीं देंगे बल्कि सरकार के साथ रहेंगे. उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि, आप लोग 2 वर्ष सरकार के साथ रहिए अगर आपको ऐसा लगे कि सरकार ने आप के विकास के प्रति रुचि नहीं ली तो आप बदल दीजिएगा.

मैं बाहरी नहीं हूं-निरहुआ
वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, जो लोग बाहरी की बात कहते हैं, मैं बाहरी नहीं हूं. मैं बगल का रहने वाला हूं और आजमगढ़ में ही रहूंगा. यह बात होनी ही नहीं चाहिए. बात तो यह होनी चाहिए कि सरकार के साथ रहिए और जिले का विकास करिए. बाढ़ के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं. रिंग बांधों का निर्माण किया है और आवश्यकता अनुसार जल्द ही और भी व्यापक कदम उठाए जाएंगे.

Kanpur Violence: मोहम्मद इश्तियाक के घर पर चला बुलडोजर, अब हयात जफर के साथ रिश्तों की हो रही जांच

धर्मेंद्र यादव ने क्या कहा
वहीं दूसरी तरफ, सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने भी आज अधिवक्ताओं के बीच जाकर अपने पक्ष में वोट की अपील की. उन्होंने कहा कि, नामांकन के बाद अधिवक्ता बंधुओं के बीच गया था और उनसे समर्थन की अपील की. आज भी मैं आप लोगों के बीच आया हूं और इस निवेदन के साथ आया हूं कि आप लोग जनता के बीच जाकर मेरे लिए समर्थन की अपील करें. वहीं उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि आजमगढ़ के विकास के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुत काम किया है. उन्हीं कामों को हम आगे बढ़ाएंगे.

Uttarakhand News: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर निर्माण कार्य में तेजी, 67 किमी सुरंग बनकर तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget