एक्सप्लोरर

Azamgarh News: हत्या के जुर्म में 13 महीने जेल में बंद रहा पति, पत्नी प्रेमी संग मिली जिंदा, 4 लोगों पर केस दर्ज

Azamgarh Police: पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि पीड़ित युवक ने थाना जीयनपुर में एप्लीकेशन दे दी है. पत्नी रूचि सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है.

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ (Azamgarh) जिले में जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति 13 महीने तक जेल में बंद रहा, वह पत्नी अब जिंदा हालत में मिली है. जेल से जमानत पर छूटने के बाद पति ने स्वयं पत्नी को खोज निकाला.अब पत्नी के ऊपर झूठी रिपोर्ट लिखाने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत मसोना सुखपुर गांव के रहने वाले दीपू की शादी साल 2019 में मऊ जनपद के घोसी थाना अंतर्गत छोटीडांड़ी गांव की रहने वाली रुचि के साथ हुई थी.

बताया जा रहा है कि शादी होने के बाद पति पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन हो गई. शादी के बाद अपने पति को छोड़कर पत्नी अपने मामा के घर चली गई. काफी दिन तक रुचि अपने मामा के घर रही, इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पंचायत जुटाई गई. पंचायत में फैसला लिया गया कि रुचि अपने ससुराल में ही रहेगी. उसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के बाद रुचि की विदाई करा दी गई.

क्या है पूरा मामला? 
जानकारी के मुताबिक पंचायत के बाद दोबारा जब रूचि अपने ससुराल में आई तो एक हफ्ते तक ससुराल में रहने के बाद वह संदिग्ध हाल में ससुराल से लापता हो गई. दीपू और उसके घर वालों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. इधर बेटी के गायब होने की सूचना जब उसके मां-बाप को मिली तो रुचि की मां ने जीयनपुर कोतवाली में दीपू, उसके पिता और दीपू की भाभी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया. दीपू की सास के द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने दीपू को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया.

पीड़ित दीपू ने बताया कि किसी तरह से 13 महीने सलाखों के पीछे बीते हैं, उसके बाद जमानत कराने के बाद जब उसने अपनी पत्नी की खोजबीन शुरू की तो पत्नी रुचि भिंड जिले में मिली. थाना जीयनपुर में पत्नी रुचि और उसकी मां, मामा सहित उसकी बहन के खिलाफ तहरीर दे दी गई है. बिना जुर्म के मैं 13 महीने बंद रहा तो वही जो असल में जुल्म किए हैं उनके ऊपर कार्रवाई जरूर होनी चाहिए, मेरे गुजरे हुए दिन वापस तो नहीं आ सकते लेकिन कार्रवाई कर न्याय देने का काम पुलिस करेगी.

चार लोगों के खिलाफ मामला किया दर्ज 
पीड़ित की भाभी विनीता ने पुलिस पर ही सवाल खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें 3 दिन तक थाने में बैठाया गया, बार- बार यह कहने पर भी कि हम लोग निर्दोष हैं हमारी बात नहीं मानी जा रही थी. देवर के जेल में रहते घर की दयनीय स्थिति हो गई जिसको लेकर जमीन तक बेचना पड़ा, अब जेल से आकर वो गन्ने का ठेला चलाकर जीवन यापन करते हैं. पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि पीड़ित युवक द्वारा थाना जीयनपुर में एप्लीकेशन दे दी गयी है. पत्नी रूचि सहित चार लोगों के खिलाफ थाना जीयनपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा जो इसमें दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: राहुल गांधी पर सीएम योगी ने कसा तंज, कहा- 'केरल में रहते हैं तो यूपी की बुराई करते हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget